|
2026 मार्च
ज्योतिषाचार्य आशीष तिवारी
मेष-राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में आपके किए गए कार्य सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। भूमि तथा वाहन संबंधी क्रय-विक्रय के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी एवं व्यवसाय में मान-प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। किसी निकट यात्रा का योग बन रहा है। मित्रों पर अधिक विश्वास करने से बचें। संवेदनशील रहते हुए अपने पर काबू रखें।
वृक्ष-विद्यार्थियों के लिए समय उत्साहवर्धक एवं प्रगतिकारक होगा। धार्मिक यात्राएं व दान-पुण्य करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में क्षमता से किए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य आपके साथ है। समय का सदुपयोग करें। अपने दोस्तों, सहयोगियों और कारोबारी साथियों के साथ व्श्वहार में सावधानी बरतें। चोट आदि की संभावना दिखती है, इसलिए सतर्क रहें।
मिथुन-पुरातत्व एवं भौगोलिक विषय से जुड़े छात्रों को सफलता मिलने का योग है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में आपके विरोधी आपकी राह मे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। कार्य में मन लगाएं। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें जो कि आपके आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रसन्न रहें तो बड़ी से बड़ी बाधा दूर हो सकती है।
कर्क-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारी का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में मामूली खटपट। सप्ताहांंत में जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह-सभी क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही रुकावटें दूर होंगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में किसी विवाद व अन्य क्षÞेत्र में कोई समझौता हो रहा हो तो अवश्य कर लें। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलने का योग है। सप्ताहांत में नौकरी एवं व्यवसाय आदि में वरिष्ठों का दबाव, परिवार में अनबन व तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या-राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में अपने कार्य को सही दिशा प्रदान करते हुए वरिष्ठों का सम्मान करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। बच्चे और परिवार सप्ताह का केंद्र-बिंदु रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आप अपना पेशेवर अंदाज अन्यों के सामने रखेंगे तो कैरियर में बदलाव आएगा। लेन-देन के मामलों को नजरंदाज करें, उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें।
तुला-घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता से लाभ उठाएं। राजनीतिक क्षेत्र मेंं आपकी रूढ़ीवादी सोच आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकती है। नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपको परिवार के साथ समय बिताने के अधिक अवसर मिलेंगे। अविवाहित के लिए विवाह के योग हैं। कला क्षेत्र में यश मिलने की संभावना है।
वृश्चिक-साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में संयमित व्यवहार करना होगा। तात्कालिक समस्याओं से निजात मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय में लाभ एवं कला के क्षेत्र में आपको पुरस्कृत किया जायेगा। अदालत या सरकारी कार्य में सोच-समझकर निर्णय लें। धार्मिक यात्राएं व दान-पुण्य करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। सप्ताहांत में क्रय-विक्रय संभल कर करें।
धनु-बहुत दिनों से रुका हुआ कोई पारिवारिक कार्य संपन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए की गई यात्रा सफल होगी। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में ऐसे लोगों को संभालने में काफी दिक्कत होगी जो आपको नीचे गिराने की कोशिश करेंगे। इसमें आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। सप्ताह के अंत में खेल एवं कला क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मकर-राजनीति से जुÞड़े लोगों को कार्य का अध्ययन एवं मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके व्यवहार एवं प्रतिष्ठा में कुछ बदलाव आएगा, एकाग्रता की कोशिश नहीं करेंगे तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होने के आसार हैं। सप्ताह के अंत में किसी निकटतम यात्रा का योग बन रहा है। धर्म में अरुचि उत्पन्न हो सकती है। अपरिचित व्यक्ति के ज्यादा घुलने की चेष्टा न करें।
कुंभ-राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में आपकी पहल से कई कार्य पूरे होंगे। नौकरी में चुगलखोर लोग दिक्कत पैदा कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी होगा। व्यवसाय में विदेशों से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। अपनी जगह या नौकरी न ही बदलें तो अच्छा है। परिवार में मतभेदों को दूर करने का समय अनुकूल रहेगा। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें।
मीन-शिक्षा के क्षेत्र में आनंद के अवसर आएंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में आप अपनी योग्यता व क्षमता के कारण चीजों को बेहतर कर पायेंगे। नौकरी एवं व्यवसाय के क्षेत्र में दौड़-धूप बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर सकारात्मक चिंतन जरूरी है। सप्ताहांत में निजी संबंधों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। अविवाहितों के रिश्ते का योग है।











