लाल हिंसा के खिलाफ देशभर में जनाक्रोश
June 17, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

लाल हिंसा के खिलाफ देशभर में जनाक्रोश

Written byArchiveArchive
Mar 6, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 06 Mar 2017 15:33:32

 

केरल में राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े लोगों की हत्या और कम्युनिस्ट अत्याचार के विरुद्ध मार्च के पहले सप्ताह में देशभर में आम लोगों ने बुलंद की आवाज। लोगों ने कहा कि दिल्ली में असिहष्णुता की बात करने वालों को केरल में लाल आतंक का खूनी खेल क्यों नहीं दिख रहा?

लोकेन्द्र सिंह

केरल में पिछले 50 वर्ष से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्र सेविका समिति जैसे संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की हत्या की जा रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और कार्यकर्ता नृशंसता से अमानवीय घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दस माह पहले केरल में माकपा की सत्ता आने के बाद से लाल आतंक में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। मई, 2016 से अब तक 20 से अधिक स्वयंसेवकों की हत्या माकपा के गुण्डों ने की है। राज्य के कन्नूर जिले में स्थितियां और भी भयावह हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पी़ विजयन सहित माकपा पोलित ब्यूरो के अधिकतम सदस्य कन्नूर जिले से ही आते हैं। लेकिन, हैरानी की बात है कि देश का तथाकथित बौद्धिक जगत और मीडिया का बहुसंख्यक वर्ग इस आतंक पर खामोश है। दिल्ली से उठते अभिव्यक्ति की आजादी और असहिष्णुता के नारे केरल क्यों नहीं पहुंचते? राष्ट्रभक्त लोगों के लहू से लाल हो रही देवभूमि क्यों किसी को दिखाई नहीं दे रही है?
तथाकथित प्रबुद्ध वर्ग और मीडिया की चुप्पी के बीच केरल में भयंकर रूप धारण कर चुके लाल आतंक के खिलाफ अब देश खड़ा हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर देशभर में नागरिक अधिकार, जनाधिकार और मानव अधिकार मंचों के तहत आम समाज एकजुट होकर लाल आतंक के खिलाफ जनाक्रोश व्यक्त कर रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में एक, दो और तीन तारीख को देश के प्रमुख स्थानों पर समाज के संवेदनशील नागरिक बंधुओं ने 'संवेदना मार्च' निकाले और धरने आयोजित किए।
केरल प्रांत से आने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री जे़ नंदकुमार ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित धरने में मीडिया से आह्वान किया कि वह केरल आए और कम्युनिस्टों के वास्तविक चरित्र से देश-दुनिया को अवगत कराए। केरल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। कम्युनिस्ट विचारकों और उनके समर्थकों ने देश में एक झूठ फैलाया है कि केरल में जो हिंसा है वह माकपा विरुद्ध संघ है, लेकिन यह सच नहीं है। माकपा के कार्यकर्ता सिर्फ संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों के स्वयंसेवकों की ही हत्या नहीं कर रहे, बल्कि वे उस प्रत्येक आवाज को कुचलना चाहते हैं, जो उनसे थोड़ी भी असहमति रखती है। केरल में जो हिंसा है, वह माकपा विरुद्ध गैर-माकपा है। माकपा के गुण्डे भाकपा के कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि केरल में माकपा ने 'पार्टी ग्राम' घोषित किए हैं। इन गांवों में एक भी व्यक्ति मार्क्सवादी विचारधारा का विरोधी नहीं हो सकता। यदि किसी ने मार्क्सवादी विचारधारा से इतर जाने की कोशिश भी की, तो उसकी हत्या कर दी जाती है। माकपा के गुण्डे महिलाओं, बुजुर्गों और मासूम बच्चों पर भी दया नहीं दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि कोझीकोड के पलक्कम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के समूचे परिवार को 28 दिसंबर को बंधक बनाकर जला दिया गया। मल्लपुरम जिले में एक स्वयंसेवक के बच्चे को उसकी मां की गोद से छीनकर सड़क पर फेंक दिया। कन्नूर में एक नौजवान को उसी के मां के सामने चाकुओं से गोद कर मार दिया गया। ऐसी अनेक क्रूरतम घटनाओं को पिछले दस माह में माकपा के गुण्डों ने अंजाम दिया है।

 

मई 2016 में केरल में माकपा की सरकार आने के बाद 8 माह में माकपा के विरोधी संगठनों के कुल 18 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। इनमें संघ के 12 स्वयंसेवक हैं। मुख्यमंत्री के संरक्षण में माकपा के गुंडे हिंसा कर रहे हैं। हिंसा के कारण भय का वातावरण निर्माण हुआ है। कम्युनिस्ट जनतांत्रिक मोर्चा जब भी सत्ता में आया है, तब माकपा ने गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है। इसने अपने कार्यकर्ताओं को संघ की शाखाओं एवं स्वयंसेवकों पर आक्रमण करने की खुली छूट दी है।
– जे़ नंदकुमार, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

 

वर्ष 1970 में पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने वर्धमान जिले में दो नौजवानों की हत्या कर उनके रक्त में चावल पकाकर उनकी मां को खिलाए, जिससे वह मां पागल होकर बिलखते-बिलखते मर गई। इससे बड़ी अमानवीय  हरकत और क्या हो सकती है?  इनका मुकाबला युक्ति और बुद्धि से करना होगा।     – रामेश्वर मिश्र 'पंकज', वरिष्ठ साहित्यकार

संघ के आह्वान पर आयोजित धरना-प्रदर्शनों से देशभर में कम्युनिस्टों का दोगला चरित्र उजागर हुआ है। आम समाज तक यह बात पहुंची है कि दिल्ली में सहिष्णुता-असहिष्णुता पर विमर्श करने वाले लोग केरल की हिंसा पर बोलने की हिम्मत क्यों नहीं करते हैं? जनाक्रोश सभाओं से यह भी संदेश गया है कि कैसे कम्युनिस्ट विचारधारा की सरकारें अपने वैचारिक विरोधियों की हत्या करती हैं। भारत का संविधान हमें अपनी रुचि के अनुसार विचारधारा का चयन करने एवं उसमें सक्रिय सहभाग करने का मूलभूत अधिकार प्रदान करता है, लेकिन कम्युनिस्ट गुण्डे केरल में इस अधिकार का न केवल हनन कर रहे हैं, बल्कि देशभक्त नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। कम्युनिस्ट सरकार के संरक्षण में केरल में लगी लाल आग से सबसे अधिक वंचित और पिछड़े वर्ग के लोग हताहत हुए हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि देश के वंचित विमर्श के ठेकेदार खामोश हैं। मानवाधिकार के झंडाबरदार भी कहीं गुम हो गए हैं। माकपा से असहमत विचारधारा को कुचला जा रहा है लेकिन असहिष्णुता का राग अलापने वाले समूह अजीब किस्म की चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। केरल में वैचारिक असहमतियों के स्वर को जिस तरह कुचला जा रहा है, वह एक बार फिर प्रमाणित करता है कि कम्युनिस्टों का इतिहास रक्तरंजित रहा है। कम्युनिस्ट जहां-जहां शक्तिशाली हुए, उन्होंने लोगों का खून बहाया है। केरल में भी कत्लेआम कर रहे हैं। केरल में माकपा से असहमति रखने वाले निदार्ेष लोगों की हत्या का दौर 1969 से प्रारंभ हुआ है। तब से लेकर अब तक माकपा के गुण्डे राष्ट्रीय विचारधारा से संबद्ध 300 से अधिक स्वयंसेवकों की हत्या कर चुके हैं। श्री नंदकुमार ने बताया कि 1948 और 1952 में केरल में माकपा के कार्यकर्ता संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रीगुरुजी पर भी जानलेवा हमला कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विचारधारा के कार्यकर्ता शांति और सद्भाव में विश्वास रखते हैं, इसीलिए इतना जुल्म सह रहे हैं। यदि ये लोग पलटवार करना प्रारंभ कर दें, तब देश में कम्युनिस्टों को छिपने के लिए भी स्थान नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि लाल हिंसा को रोकने के लिए संघ, भाजपा और नागरिक मंडल केरल के मुख्यमंत्री पी़ विजयन से निवेदन कर चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री कठोर कदम उठाने की जगह अराजक तत्वों का संरक्षण करते ही प्रतीत हो रहे हैं। अब तक शांति व्यवस्था बनाने के लिए उनकी ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। देश के गृह मंत्रालय को भी केरल की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा चुका है।

 

 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, दिवाली तक होगा लागू, विश्व हिंदू परिषद ने किया स्‍वागत

Mamta Banerjee

बंगाल के बांकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस को झटका, मेयर अलका सेन मजूमदार ने दिया इस्तीफा

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि आक्रांताओं के विरुद्ध सतत संघर्ष का रहा है : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

Gold Silver Price Today

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

रांची में संघ कार्यालय पर हमला: क्या कानून-व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है?

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत

साइबर अपराधियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘परजीवी हैं ये लोग’… जमानत याचिका खारिज

Load More

ताज़ा समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, दिवाली तक होगा लागू, विश्व हिंदू परिषद ने किया स्‍वागत

Mamta Banerjee

बंगाल के बांकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस को झटका, मेयर अलका सेन मजूमदार ने दिया इस्तीफा

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि आक्रांताओं के विरुद्ध सतत संघर्ष का रहा है : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

Gold Silver Price Today

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

रांची में संघ कार्यालय पर हमला: क्या कानून-व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है?

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत

साइबर अपराधियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘परजीवी हैं ये लोग’… जमानत याचिका खारिज

18 जून का पंचांग

18 जून का पंचांग: सूर्य-चंद्र की स्थिति से समझें पूरा दिन कैसा रहेगा?

गाजियाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान, अपराधियों में दिखा CM योगी का खौफ़

अकाल तख्त का बड़ा फैसला, भगवंत मान के विवादित वीडियो पर घमासान!

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

अमेरिका चाहता है हिजबुल्लाह के खिलाफ सीरिया संभाले मोर्चा, ट्रंप ने की अल-शरा से बातचीत

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies