चौथा स्तम्भ / नारद - आखिर सच कहने से क्यों डरता है मीडिया?
June 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

चौथा स्तम्भ / नारद – आखिर सच कहने से क्यों डरता है मीडिया?

Written byArchiveArchive
Feb 13, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 13 Feb 2017 17:41:58

बजट एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसमें देश की आर्थिक भलाई के लिए प्रिय और अप्रिय दोनों तरह की बातें हो सकती हैं। कुछ फैसले जनता को राहत देने वाले होते हैं और कुछ से तात्कालिक रूप से थोड़ी समस्या पैदा हो सकती है। कई बार वे अर्थव्यवस्था के हित में जरूरी होते हैं।  पर किसी बजट का आंकलन क्या इस आधार पर किया जा सकता है कि उसमें प्रिय बातें कितनी हैं। अगर एक भी अप्रिय बात आ गई तो उस बजट को 'खराब' करार दिया जाएगा। न्यूज चैनलों की बजट रिपोटिंर्ग देखकर तो ऐसा लगता कि उनकी समझ इतने तक ही सीमित है।
जिन पत्रकारों का काम अपने दर्शकों को शिक्षित और सूचित करने का होना चाहिए, वे खुद ही विषय के प्रति अज्ञान और पूर्वाग्रहों के शिकार होते हैं। वित्त मंत्री ने 3 लाख से ज्यादा के लेन-देन पर रोक का प्रस्ताव रखा। इस फैसले से शुरू में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन हर कोई समझ सकता है कि यह कदम कालेधन को रोकने के लिए उठाया गया है। लेकिन एक चैनल के क्रांतिकारी एंकर की इस पर टिप्पणी थी कि 'क्या इससे महंगाई कम होगी'। ऐसी बातों पर हंसा जाए या रोया जाए यह दर्शकों को
सोचना होगा।
उत्तर प्रदेश चुनाव के लगभग हर कार्यक्रम में यह प्रश्न पूछा जा रहा है कि 'मुसलमान किसको वोट देंगे?' अगर यह सवाल उचित है तो यह सवाल सांप्रदायिक कैसे है कि हिंदू किसको वोट देंगे? उत्तर प्रदेश चुनाव के विश्लेषणों में मीडिया जिस तरह की जातीय और धार्मिक समीकरणबाजी कर रहा है उसे देखकर यही लगता है कि समाज में बंटवारा पैदा करने का असली दोषी तो खुद मीडिया ही है। मीडिया किस आधार पर यह कहता है कि फलां जाति या धर्म के लोग फलां पार्टी को वोट नहीं देंगे?
अखिलेश सरकार के विज्ञापनों के दबाव में भले ही अखबार और चैनल इसे न दिखाएं, लेकिन उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नहीं है। भाजपा ने लड़कियों से छेड़खानी को चुनावी मुद्दा बनाया तो उसे लेकर मीडिया की प्रतिक्रिया हैरानी में डालने वाली है। टाइम्स नाऊ  चैनल ने इसे भाजपा का 'रिलिजन कार्ड' और 'हिंदुत्व एजेंडा' जैसे विशेषणों से नवाजा। बेटियों की सुरक्षा को धर्म से जोड़ने की मीडिया की मानसिकता के पीछे आखिर असली कारण क्या है?
नोएडा में 3,700 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया तो कई चैनलों और अखबारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया योजना पर टीका-टिप्पणी शुरू कर दी। जबकि इसका डिजिटल इंडिया से कोई लेना-देना नहीं है। नोएडा या उत्तर प्रदेश के शहरों से चलने वाले सभी अखबारों या चैनलों ने इस जालसाजी को लेकर अखिलेश सरकार को शुरू से ही बरी कर रखा है। जबकि यह ठग कंपनी अखिलेश सरकार के दौरान ही फली-फूली। अब जब कंपनी पकड़ी गई तो वो भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिली सूचना के आधार पर।
मीडिया का एक वर्ग आज भी इस बात का ध्यान रखता है कि कुछ लोग आलोचना से परे हैं। इनमें से ही एक हैं प्रियंका वाड्रा। वे चुनाव में प्रचार करती हैं, राजनीतिक बयानबाजी और सौदेबाजी करती हैं। लेकिन जब कोई राजनीतिक विरोधी उन्हें लेकर  बोल देता है तो वे मीडिया फौरन उसे 'विवादित बयान' करार  दे देता है। 2-2 दिन तक खबर चलती है। लेकिन जब प्रियंका वाड्रा या उनका कोई समर्थक दूसरे खेमे को लेकर भद्दी टिप्पणियां या गाली-गलौज की भाषा का प्रयोग करे तो वह चुप्पी साध जाता है। ऐसा ही हुआ जब स्मृति ईरानी को लेकर प्रियंका वाड्रा के रिश्तेदार तहसीन पूनावाला ने भद्दी टिप्पणी की। पूनावाला प्रियंका का रिश्तेदार होने के साथ कांग्रेस का प्रवक्ता भी है। लेकिन यह खबर चैनलों और अखबारों में जगह तक नहीं बना सकी।
उधर केरल और बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े लोगों के दमन का सिलसिला जारी है। पर एक के बाद एक हमलों और हत्याओं पर दिल्ली के मीडिया की रहस्यमय चुप्पी हैरत में डालती है। दरअसल यह एक तरह की मौन सहमति की स्थिति है। अखबारों से लेकर न्यूज चैनलों तक में संपादकों के रूप में कई लाल कार्डधारी भी बैठे हुए हैं। दमन की इन खबरों पर उनके चेहरों की मुस्कान मीडिया के अंदर के लोगों से छिपी नहीं है। जब तक ये हत्याएं चल रही हैं यह तबका चुप रहेगा। लेकिन जिस दिन इस स्थिति को रोकने या इसके जवाब में प्रतिक्रिया की कोशिश होगी ये लोग फिर किसी नई कहानी को गढ़कर हंगामा शुरू कर देंगे। सौभाग्य से अब लोग मीडिया के चरित्र इस पहलू भी समझने लगे हैं।
बस्तर में हजार साल पुरानी ढोलकल गणेश की प्रतिमा को पहाड़ी से गिराकर खंडित कर दिया गया। शक नक्सलियों पर है। लोकल मीडिया को छोड़ दें तो दिल्ली के तथाकथित राष्ट्रीय मीडिया ने इस पर छोटी-मोटी रिपोर्ट छापकर खानापूरी कर दी। एक ऐतिहासिक प्रतिमा को इस तरह से तोड़ना किसी को बड़ी खबर नहीं लगा।  लेकिन उसी बस्तर में कुछ महीने पहले एक गिरिजाघर में चोरी के मामले को 'चर्च पर हमला' बताकर दिल्ली के अखबारों ने पहले पन्नों पर छापा था। रिपोटिंर्ग में ऐसा दोहरा रवैया तभी होता है जब दिमाग पर किसी तरह का पूर्वाग्रह हावी हो। मीडिया का ये पूर्वाग्रह अब उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा रहा है।    

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

भारत-यूके व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू, प्रधानमंत्री ने कहा- विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प के समक्ष उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

महाराणा प्रताप का जीवन लोककल्याण, आदर्श शासन और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा का उदाहरण है : सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

चीन में लाखों महिलाओं को करनी पड़ी आत्महत्या (चित्र - प्रतीकात्मक)

क्या थी चीन की चेस्टिटी सुसाइड? क्यों लाखों महिलाओं ने की आत्महत्या?

छ्त्तीसगढ़ में ईसाई कन्वर्जन के खिलाफ एकजुट हुईं ग्राम सभाएं

छत्तीसगढ़: जनजातीय अंचलों में ऐतिहासिक संकल्प, 26 ग्राम सभाओं ने की चर्च, प्रार्थना सभाओं और मतांतरण पर रोक की घोषणा

Load More

ताज़ा समाचार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

भारत-यूके व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू, प्रधानमंत्री ने कहा- विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प के समक्ष उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

महाराणा प्रताप का जीवन लोककल्याण, आदर्श शासन और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा का उदाहरण है : सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

चीन में लाखों महिलाओं को करनी पड़ी आत्महत्या (चित्र - प्रतीकात्मक)

क्या थी चीन की चेस्टिटी सुसाइड? क्यों लाखों महिलाओं ने की आत्महत्या?

छ्त्तीसगढ़ में ईसाई कन्वर्जन के खिलाफ एकजुट हुईं ग्राम सभाएं

छत्तीसगढ़: जनजातीय अंचलों में ऐतिहासिक संकल्प, 26 ग्राम सभाओं ने की चर्च, प्रार्थना सभाओं और मतांतरण पर रोक की घोषणा

आरोपियों को गौमांस के साथ गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड में 300 किलो गौमांस बरामद,  नईम और अबरार गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, दिवाली तक होगा लागू, विश्व हिंदू परिषद ने किया स्‍वागत

Mamta Banerjee

बंगाल के बांकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस को झटका, मेयर अलका सेन मजूमदार ने दिया इस्तीफा

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि आक्रांताओं के विरुद्ध सतत संघर्ष का रहा है : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies