| दिंनाक: 06 Feb 2017 17:37:19 |
|
भारत प्रकाशन के प्रसार विभाग से जुड़े नई दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले राजसिंह जी (70) का हाल ही में देहावसान हो गया। वे भगत जी के नाम से जाने जाते थे। वे लगभग 25 वर्ष से पाञ्चजन्य एवं आर्गनाइजर साप्ताहिकों के वितरण का कार्य कर रहे थे। उनके साथ काम करने वाले लोग उनके स्वभाव और निष्ठा की प्रशंसा करते हैं। इतनी उम्र के बाद भी वे समय से पत्रिकाओं को लेकर पाठकों तक पहुंचाते थे। अगर पाठकों द्वारा कभी शिकायत भी होती तो उनका मृदु स्वभाव परेशानी को सहज ही सुलझा देता था। भारत प्रकाशन परिवार उनके निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ल्ल