|
गरियाबंद, रायपुर। स्थानीय शिशु मंदिर व मंडी प्रांगण में गत 12 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिलास्तरीय तीन दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। इसका शुुभारंभ रा.स्व. संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक श्री दीपक विस्पुते ने किया। जिले के पांच विकासखंडों से संघ के स्वयंसेवकों समेत विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के सैकडों कार्यकर्ताओं ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में शाखा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को शारीरिक सौष्ठव के विभिन्न आयामों की शिक्षा देने के साथ ही, बौद्धिक चर्चा के माध्यम से विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वंयसेवकों ने नगर में पथ संचलन कर संगठन शक्ति का प्रचार किया। नगर के विभिन्न मागार्ें में संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का फूलों से स्वागत किया गया।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से प्रांत महाविद्यालय छात्र प्रमुख कैलाश, विभाग संघचालक वसंत, विभाग प्रचारक महावीर, जिला सह संघचालक रामकुमार नागेश, जिला प्रचारक गणेश, जिला कार्यवाह कमल नारायण वर्मा, विभाग ंशारीरिक शिक्षण प्रमुख घनश्याम साहु, विभाग गो संरक्षण प्रमुख चन्द्रशेखर हरीत, विहिप के प्रांत सहमंत्री भुनेश्वर साहु, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहु, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथी मांझी प्रमुख रूप से मौजूद थे। प्रतिनिधि











