9 रातें नौ बा्रबातें-
August 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

9 रातें नौ बा्रबातें-

Written byArchiveArchive
Oct 12, 2015, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 12 Oct 2015 11:59:53

-नवरात्र उत्सव वर्ष में दो बार मनाया जाता है। वर्ष के प्रारंभ में चैत्र शुक्ल पक्ष के पहले नौ दिवस वासन्तिक नवरात्र कहलाते हैं तथा आश्विन शुक्ल पक्ष के प्रथम नौ दिन शारदीय नवरात्र कहलाते हैं। पूरे भारत में नवरात्र उत्सव मनाए जाते हैं। अब तो विदेशों में भी नवरात्र मनाए जाने लगे हैं और दुर्गा पूजा  होने लगी है। अभी हाल ही में एक समाचार आया है कि इस्लामिक देश दोहा में भी एक दुर्गा मन्दिर बना है। इसका उद्घाटन पिछले दिनों भाजपा सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने किया है। नवरात्र उत्सव के समय आए इस समाचार से ऐसा कौन हिन्दू होगा जिसका मन गद्गद् नहीं हुआ होगा? नवरात्रों में पूरे भारत में ऐसा धार्मिक वातावरण बन जाता है कि क्या बच्चे, क्या बड़े सभी में एक नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। यही तो किसी भी पर्व को मनाने का उद्देश्य है!

सनातन धर्म के सभी पर्व-त्योहार प्रकृति पर आधारित हैं। नवरात्र भी पूरी तरह प्रकृति पर आधारित हैं। एक श्लोक है-  
शरद वसंत नामानौ
दानवौ द्वौ भयंकरौ।
तयो: रूप, द्वव शाम्यर्थ
इयं पूजा द्विधामता:।।
अर्थात् वसंत और शरद नाम के दो भयंकर दानव हैं। ये दोनों भयंकर रोगों के कारण हैं। इनका विनाश करने के लिए मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ये दोनों समय ऋतु परिवर्तन के समय हैं। शिशिर और हेमंत में जब ठंड जाने लगती है तो मनुष्यों को अनेक रोग घेर लेते हैं। वासंती नवरात्र में नौ दिन उपवास रखकर अन्न न ग्रहण करें तथा फलाहार करें तो अनेक रोगों का शिकार होने से बच सकते हैं। इसी प्रकार वर्षा ऋतु में नमी और गंदगी से अनेक रोग पैदा होते हैं।
श्राद्ध पक्ष में गरिष्ठ भोजन भी किया जाता है। अत: शारदीय नवरात्र में व्रत उपवास रखकर हम शरीर का संतुलन बनाए रख सकते हैं। नवरात्रोंं की पहली विशेषता है कि दोनों नवरात्रों के समय ऋतु परिवर्तन होता है। शारदीय नवरात्र के समय गर्मी विदा होती रहती है और सुहावनी सर्दी की पदचाप सुनाई देने लगती है। वहीं वासन्तिक नवरात्र के समय सर्दी विदा होती है और गर्मी का अहसास होने लगता है।  दूसरी बात है एक (वासन्तिक) शीतकाल के रोगों से मुक्त कराता है, तो दूसरा (शारदीय) वर्षा जनित  पीड़ाओं को शांत करता है।
तीसरी बात है वासन्तिक नवरात्र भगवती दुर्गा के मंत्रों से सिद्धि का मार्ग खोलता है तथा श्रीराम के जन्म की नवमी मनाता है। चौथी बात है शारदीय नवरात्र दुर्गा मां की साधना का अवसर उपलब्ध कराते हैं, वहीं भगवान राम द्वारा भगवती की पूजा तथा रावण की राक्षसीय संस्कृति पर विजय का स्मरण दिलाते हैं। पांचवीं बात शारदीय नवरात्र में श्रीरामकथा को नाटक के रूप में खेला जाता है जिसे रामलीला कहा जाता है। छठी बात रामलीला में रामकथा का रोचक एवं प्रभावी प्रदर्शन होता है। समाज के सभी वगार्ें में श्रीरामकथा सहज ही प्रवेश कर जाती है। नवरात्रों की सातवीं विशेषता है कि इस अवसर पर युवाओं को अपनी अभिनय कला को प्रदर्शित करने  का अवसर मिलता है।  उल्लेखनीय है कि आज बॉलीवुड में सफलता के झण्डे गाड़ने वाले  कई कलाकार पहले रामलीला में मंचन करते थे। इनमें सबसे प्रमुख हैं शाहरुख खान। आठवीं विशेषता है यह पर्व आचरण शुद्धि और चरित्र को उन्नत बनाने का अवसर देता है। ऐसे अनेक साधक मिलेंगे जो नवरात्रों में प्रतिदिन पूजा-पाठ करके किसी विशेष  कार्य को करने का संकल्प लेते हैं, तो कई किसी कार्य को कभी न करने का संकल्प भी। और नौंवी बात यह है कि नवरात्रों में विधिवत व्रत पारायण करने वाले परिवारों में पले बालक बड़े होकर भी महिलाओं का आदर ही करते हैं। उन्हें उपभोग की सामग्री नहीं, अपितु पूजनीय माता का स्वरूप ही मानते हैं। ऐसे युवा छेड़छाड़ की घटनाओं में कभी दोषी नहीं पाए जाते। अन्याय के विरुद्ध लड़ना इनका स्वभाव बन जाता है। कई लोगों के मन में यह प्रश्न उठता रहता है कि इन्हें नवरात्र क्यों कहा जाता है, नव दिवस क्यों नहीं कहते? रात्रि शांति का प्रतीक है। आध्यात्मिक मंत्र-तंत्र की साधना रात्रि में की जाती है। रात्रि में शोर, विघ्न तथा मानसिक व्यस्तता कम हो जाती है। ध्यान लगाने में जो स्थिरता चाहिए वह रात्रि में सहज प्राप्त हो जाती है। भगवती दुर्गा की साधना इन रात्रियों में सिद्धि के लक्ष्य तक पहुंचने में सुलभ होती है। इसलिए इन्हें नवरात्रे कहा गया है।  व्रत का भाव है स्वयं चुनकर संकल्प करना। दूसरा अर्थ है समीप जाना। अपने प्रिय के, इष्ट के, परमात्मा के, देवी के अथवा लक्ष्य के समीप जाना।
 उपवास, व्रत वास्तव में चरित्र निर्माण की प्रक्रिया है। प्रत्येक व्रत में कोई प्रण किया जाता है। नवरात्रों में यदि सारे दिन उपवास रखकर रात्रि में पूजा करके अपने जीवन को उज्ज्वल बनाने के लिए किसी दुर्गुण को छोड़ने का अथवा सदाचरण के लिए किसी गुण को ग्रहण करने का व्रत लिया जाए तथा निष्ठापूर्वक उसका पालन किया जाए तो यह उत्तम चरित्र के निर्माण की भारतीय विधि है। उपवास से तन-मन को पवित्र करके विशेष धर्मपरायण मन:स्थिति में किए गए संकल्प सुपरिणाम ही देते हैं।
नवरात्र की पूजा का इतिहास तो नहीं बताया जा सकता पर हां, इतिहास में नवरात्र में दी गई भगवती दुर्गा की पूजा का प्रमाण रामायण काल में मिलता है। भगवान राम ने भगवती दुर्गा की पूजा विजय की कामना सिद्धि के लिए समुद्र तट पर संपन्न की थी। प्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' ने भी  अपने काव्य 'राम की शक्ति पूजा' में वर्णन किया है कि दुर्गा माता की पूजा करते समय कमल का एक फूल कम पड़ जाने पर श्रीराम ने अपनी एक आंख ही निकाल कर अर्पण कर दी थी। इस प्रकरण से पता चलता है कि इससे पूर्व भी दुर्गा पूजा होती होेगी।
दुर्गा शब्द का अर्थ
देवी महापुराण में एक श्लोक है-
दैव्यनाशार्थ वचनो दकार: प्रकीर्तित:।
उकारो विघ्न विनाशस्य वाचको वेदसम्मत:।।
रेफो रोगघ्न वचनो गश्चपापघ्नवाचक:।
भयशत्रघ्नु वचनश्च आकार: परिकीर्तित:।।
'द' अक्षर दैत्यनाश का बोध कराता है। 'उ' विघ्नो का नाश करने वाला है। 'र' रोगनाशक  तथा 'ग' पाप विनाशक माना जाता है। 'आ' शत्रु भय को नाश करने वाला है। इन सबका सम्मिलित स्वरूप दुर्गा कहा जाता है।

नव दुर्गा, नव कन्याएं और नव शक्तियां
दुर्गा सप्तशती तथा मार्कण्डेय पुराण में जीवनदायिनी मां जगदम्बा के प्रथम, मध्यम तथा उत्तम चरित्र  की कल्पना बहुत ही रोमांचकारी तथा मनोरंजक रूप में की गई है। मां दुर्गा को महिषासुर- मर्दिनी एवं चंड-मुंड, शुंभ-निशुंभ जैसे आततायियों का संहारक माना गया है।
नवरात्र नव दुर्गाओं का प्रतीक है। इसलिए कहीं-कहीं नवरात्र को नव दुर्गा की संज्ञा प्राप्त है। महर्षि मार्कण्डेय ने इन्हें नव मूर्तियों से सम्बन्धित किया है। यह नव प्रतीक शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कन्दमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी तथा सिद्धिदात्री हैं। इसी प्रकार कौमारी, त्रिमूर्ति, कल्याणी, रोहिणी, कालिका, शाम्भवी, दुर्गा, सुभद्रा और चंडिका नव कन्याएं तथा ब्रह्माणी, वैष्णो, रौद्रौ, माहेश्वरी, वाराही, नारसिंही, कार्तिकी, सर्वमंगला और इन्द्राणी, ये नव शक्तियां हैं। 

आचार्य मायाराम पतंग 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जनगणना 2027: दूसरे चरण के 40 सवाल अधिसूचित, पहली बार सामान्य जाति की भी होगी गिनती

आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा हाल

Israel Hamas War Benjamin Netanyahu

नेतन्याहू का तीखा बयान: ब्रिटेन ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ब्रिटेन’, बन सकता है परमाणु हथियार वाला पहला इस्लामिक गणराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस वाले दिन जनता से अपील की कि वे स्वदेशी अपनाएं

80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी लाल किले से 13वीं बार देश को करेंगे संबोधित, पहली बार सामूहिक वंदे मातरम गायन

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा

आज का श्लोक : समानसंस्कृतिमतां यावती पितृपुण्यभूः

Load More

ताज़ा समाचार

जनगणना 2027: दूसरे चरण के 40 सवाल अधिसूचित, पहली बार सामान्य जाति की भी होगी गिनती

आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा हाल

Israel Hamas War Benjamin Netanyahu

नेतन्याहू का तीखा बयान: ब्रिटेन ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ब्रिटेन’, बन सकता है परमाणु हथियार वाला पहला इस्लामिक गणराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस वाले दिन जनता से अपील की कि वे स्वदेशी अपनाएं

80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी लाल किले से 13वीं बार देश को करेंगे संबोधित, पहली बार सामूहिक वंदे मातरम गायन

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा

आज का श्लोक : समानसंस्कृतिमतां यावती पितृपुण्यभूः

पंजोखरा विवाद से अंबाला हाईवे तक…. जो हुआ उसने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है

विभाजन की विभीषिका पर आयोजित कार्यक्रम में बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में हुए शामिल।

‘बंटवारे का दर्द न भूलेंगे, न भूलने देंगे’ : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले सीएम धामी

Sindh partition 1947

“हमने आधी नहीं, पूरी दुनिया खो दी” – सिंधी हिंदुओं की विभाजन की पीड़ा और कराची नरसंहार

Mamta Banerjee

आरजी कर कांड : मंत्री अग्निमित्रा पाल ने ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies