| दिंनाक: 21 Jun 2014 16:40:21 |
|
शब-ए-बारात पर दिल्ली पुलिस के पुख्ता इंतजामों, उलेमाओं और इमामों की अपील करने के बाद भी मुस्लिम युवकों ने दिल्ली की सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। लाख प्रयासों के बावजूद भी पुलिस हुड़दंगियों पर काबू नहीं पा सकी।
सिर पर टोपी लगाकर हुड़दंग मचाते मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस तक को नहीं बख्शा। प्रगति मैदान और सीलमपुर इलाके में तो पुलिस की मोटरसाइकिलों में आग भी लगा दी। मंगोलपुरी में शब-ए-बारात पर दो गुटों के बीच जमकर झड़प भी हुई जिसमें दस युवक चाकू लगने से घायल हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। इस बार शब ए बारात पर दिल्ली की सड़कों पर मचने वाले हुड़दंग को रोकने के लिए मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में थानाध्यक्षों, पुलिस उपायुक्तों ने बैठक भी की थी। बैठकांे में हुड़दंगियों को रोकने को लेकर रणनीति बनाई गई थी। जुम्मे की नमाज में इमाम, जबकि पुलिस ने मुस्लिम बहुल आबादी वाले इलाकों में पर्चे भी बंटवा कर हुड़दंगबाजी न करने की अपील की थी। पूर्व सावधानी के तौर पर पुलिस ने जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी समेत तमाम ऐसे इलाकों में जहां मुस्लिम बहुल आबादी है वहां बैरिकेड भी लगाए थे, लेकिन हुड़दंगियों के आगे पुलिस हताश हो गई। इंडिया गेट व नई दिल्ली इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे कुछ मोटरसाइकिल सवारों की तिलक मार्ग थाना इलाके में पुलिस से जमकर झड़प भी हुई। गत 13 जून की रात पुलिस ने दिल्ली की सड़कों पर हुड़दंग मचाते 2884 बाइकर्स के चालान काटे और 850 से अधिक बाइक जब्त कीं। हुड़दंग मचाते 5 बाइक सवारों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस ने 13300 मोटरसाइकिल के नंबर कार्रवाई के लिए नोट कर उन्हें नोटिस भेजा दिया है। ल्ल प्रतिनिधि