कितनी-कितनी आशाएं
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

कितनी-कितनी आशाएं

Written byArchiveArchive
May 24, 2014, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 24 May 2014 14:09:13

कार रखने और उसे चलाने में पूरी तरह सक्षम होने के बावजूद दिल्ली की सड़कों पर कार चलाने का न साहस होता हैऔर न इच्छा। उससे तो कहीं अधिक सुविधाजनक है घर से थोड़ी दूर पैदल चलकर ऑटोरिक्शा पकड़ कर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना और उसके बाद मेट्रो के भीड़ भरे डिब्बों में हर झटके के साथ पास खड़े लोगों पर गिरते भहराते सफर करना। कभी-कभी तो भीड़ की इतनी सघन पैकिंग होती है कि न तो हिलने डुलने की जगह होती है न ही साथ वालों के ऊपर गिरने का खतरा। बस रह-रह कर लालच भरी निगाहें उन युवाओं पर उठती हैं, जो आराम से वृद्घों ,विकलांगों, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे होते हैं। कान में मोबाइल के तार घुसेड़ कर, संगीत सुनते हुए, आंखें बंद करके सोने का बहाना करते हुए इन लोगों से सीट छोड़ देने का आग्रह बिरले ही वरिष्ठ नागरिक करते हैं। एकाध बार किसी दबंग महिला को आग्रह करते हुए जरूर देखा है, पर वास्तव में वरिष्ठ महिलायें अपनी तरफ से दूसरों के हस्तक्षेप की प्रतीक्षा में चुपचाप टुकुर-टुकुर देखती रहती हैं। अंत में दो चार और लोग जब बड़बड़ाने लगते हैं, तब चेहरे पर चोरी करते हुए पकड़े जाने वाला भाव लेकर इन बेचारों को उठना ही पड़ता है। उस दिन भी यही कुछ देखने को मिला। पर हमेशा से कुछ फरक था। हाथ में एक भारी सा बैग लटकाए हुए एक महिला तपाक से बोलीं 'आने दो नरेंद्र भाई को, इन सबको ठीक कर देंगे।' मेरे मन ने कहा था 'आमीन'।
ऑटो से मेट्रो स्टेशन आते हुए जब बाईं तरफ से अंधाधुंध रफ्तार से ओवरटेक करते हुए एक बस ने मेरे ऑटोरिक्शा को लगभग सड़क के डिवाईडर में घुसा दिया था तो ऑटोचालक के मुंह से यही शब्द सुने थे मोदी आयेगा तो इन सब चीजों को दुरुस्त कर देगा। 'उसके बाद मेरे ऑटो ने चौराहे की लाल बत्ती की अनदेखी करके सड़क पार करते एक आदमी को कुचलने में थोड़ी सी ही कसर छोड़ी थी। उस बेचारे ने चिल्लाकर कहा था 'ज्यादा दिन ये सब नहीं चलेगा, मोदी आ रहे हैं, तुम सब —-लोगों को पकड़कर बंद कर देंगेह्ण। दोनों बार मेरे अन्दर से आवाज आई थी 'एवमस्तु।' मेट्रो स्टेशन पहुंचकर ऑटोवाले ने मीटर से डयोढ़ा किराया मांगा और एतराज करने पर कहा था सर जी, क्या करें, पुलिस को अनाप-शनाप खर्चा देना पड़ता है। रोज बढ़ती महंगाई का हिसाब नहीं। अब अच्छे दिन आने वाले हैं। महंगाई भी घटेगी, सी.एन.जी. भी सस्ती होगी। फिर हम मीटर के हिसाब से ही किराया लेंगे। 'मैंने चुप होकर जितना उसने मांगा दिया और मन ही मन में फिर कहा 'एवमस्तु'।
मैंने इन्ही सब पचड़ों से घबराकर अपनी दुनिया एक बहुत छोटे से वृत्त में समेट ली है। एम्स अर्थात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक मित्र के बेटे की विशेषज्ञ डॉक्टर की हैसियत से नियुक्ति का फायदा उठाकर अपनी एक दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्या का निदान ढूंढने वहां चला तो गया पर वहां की गहमा-गहमी देखकर होश उड़ गए। मित्र के बेटे द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मोबाइल लगाया तो उसने मुझे तुरंत अपने कक्ष में बुलाया। बोला ह्यपर्ची बनवाने की चिंता छोडि़ये। 'पर उसके कक्ष के बाहर प्रतीक्षारत पचासों लोगों की लम्बी कतार देखकर मैं घबरा गया। हिम्मत नहीं पड़ रही थी उन सबके आगे छलांग लगाकर सीधे डॉक्टर के कक्ष में घुस जाने की। सुबह से एक खिड़की से दूसरी खिड़की तक टकराते फिरने के बाद आखिर में डॉक्टर के कक्ष के बाहर इतनी लम्बी कतार लगी देखकर उनमें से अधिकांश का धैर्य जवाब दे चुका था। वे स्वयं और उनके साथ आये उनके सगे संबंधी बार-बार अपनी घड़ी पर नजरें डालते हुए देश को, सरकार को, एम्स को और लगातार बढ़ती आबादी को कोसने में लगे हुए थे। तभी मेरे मोबाइल की घंटी बजी। डॉक्टर पूछ रहा था मैं कहां रह गया? मैंने लम्बी कतार की बात की तो उसने कहा 'अरे आप चिंता न करिए, अन्दर आइये, मैं हूं न!' मैंने वैसा ही किया। लाइन में घंटों से लगे एक बूढ़े ने कराहते हुए कहा 'क्या अंधेर मचा हुआ है। आने दो मोदी को, सब ठीक कर देगा।ह्ण मैं चुपचाप नजरें झुका कर डॉक्टर के कमरे में दाखिल हो गया। मेरा मन गूंगा हो गया था- न 'आमीन' बोला न 'एवमस्तु' कह पाया।
-अरुणेन्द्र नाथ वर्मा
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Aadhaar card update

बच्चे का Aadhaar बना है तो अभी कर लें ये काम, 30 सितंबर के बाद लग सकता है चार्ज

प्रतीकात्मक चित्र

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव मिले, हत्या का आरोप

स्वाइन फ्लू

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, 2 साल की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि

भारत ने बना डाली पहली 100% स्वदेशी AK-203, ‘शेर’ ने पास किया फायरिंग टेस्ट

कीर्ति आजाद

तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला, सीआइडी जांच शुरू

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

तिरंगे की शान और 140 करोड़ देशवासियों के सपना ही अंतरिक्ष में भारत का संकल्पः प्रधानमंत्री मोदी

Load More

ताज़ा समाचार

Aadhaar card update

बच्चे का Aadhaar बना है तो अभी कर लें ये काम, 30 सितंबर के बाद लग सकता है चार्ज

प्रतीकात्मक चित्र

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव मिले, हत्या का आरोप

स्वाइन फ्लू

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, 2 साल की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि

भारत ने बना डाली पहली 100% स्वदेशी AK-203, ‘शेर’ ने पास किया फायरिंग टेस्ट

कीर्ति आजाद

तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला, सीआइडी जांच शुरू

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

तिरंगे की शान और 140 करोड़ देशवासियों के सपना ही अंतरिक्ष में भारत का संकल्पः प्रधानमंत्री मोदी

इस्कॉन की रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, रथ के सामने सेल्फी लेते दिखे; तस्वीरें वायरल

प्रतीकात्मक तस्वीर

खाड़ी देशों में पाकिस्तानियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 हजार से ज्यादा नागरिक डिपोर्ट, सऊदी अरब सबसे आगे

जुबिन भरूचा

कसाब की सजा बदलने की मांग करने वाले की MI में एंट्री! नियुक्ति पर मचा बवाल, उठे सवाल

एनआईए (प्रतीकात्मक चित्र)

NIA ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर मारा छापा, स्थानीय नेटवर्क और आतंकी साजिश के गठजोड़ की जांच तेज

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies