| दिंनाक: 22 Jun 2013 14:01:46 |
|
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी और रा.स्व.संघ के पूज्य सरसंघचालक माननीय मोहन राव भावगत के बीच गत सप्ताह दूरभाष पर हुई बातचीत के परिप्रेक्ष्य में 20 जून को दिल्ली संघ मुख्यालय 'केशवकुंज' में भेंट हुई। घंटे भर चली इस विस्तृत एवं खुली बातचीत में श्री आडवाणी ने देश की वर्तमान परिस्थितियों में उभरते विषय तथा इसमें भाजपा एवं संघ के नेतृत्व में चलने वाले विभिन्न राष्ट्रीय आन्दोलनों की भूमिका के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही ऐसे विविध विषयों पर आपस में चर्चा तथा विचार-विमर्श समय-समय पर होते रहना चाहिए, यह बात भी सामने आयी। सरसंघचालक श्री भागवत ने भी ऐसी सार्थक चर्चा आपस में आगे भी होती रहे, ऐसी अपेक्षा व्यक्त की।