September 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

 

Written byArchiveArchive
Dec 10, 2011, 12:00 am IST
inArchive

सरोकार

दिंनाक: 10 Dec 2011 16:38:10

चूल्हे का संस्कार

मृदुला सिन्हा

चूल्हा तो चूल्हा ही है। जिसका मुंह ही काला होता है। जिसके अंदर आग रहती है। चूल्हा मिट्टी का हो या लोहे का, उसमें लकड़ी जले या कोयला। क्या फर्क पड़ता है। हम तो यही समझते थे कि उस पर पकाये जाने वाले सुस्वादु भोजन का ही महत्त्व था। जोरों की भूख लगी हो तो कच्ची-पक्की सब्जी और वैसी ही रोटियां निकल आएं, बस। उसके बाद चूल्हे का क्या काम। दादी और मां भी अजीब जीव थीं, वे चूल्हे के बारे में भी हमारे नन्हें मन में न जाने किन-किन धारणाओं का बीजारोपण कर गईं।

हमारे बचपन में तो मिट्टी के ही चूल्हे होते थे। दादी ही चूल्हे पारा (बनाया) करती थीं। चूल्हे पारने की विषेशज्ञ थीं। इसलिए टोले-मुहल्ले में भी उनकी मांग थी। चूल्हे के लिए मिट्टी लाने के लिए चरवाहे को न जाने क्या-क्या हिदायतें देती थीं। यह भी बात अपनी समझ से परे थी। मिट्टी तो मिट्टी है। उसमें क्या भेद। दादी करती थीं भेद। चूल्हे के लिए उन्हें साफ-सुथरी पवित्र मिट्टी चाहिए होती थी। इस खेत की नहीं, उस खेत की नहीं। यह तो हुई मिट्टी की स्वच्छता की बात। पर चूल्हे के लिए विशेष प्रकार की मिट्टी चाहिए होती है। उसमें लस होनी चाहिए। भुरभुरी मिट्टी से चूल्हा नहीं बन सकता था। गांव के लोगों ने चूल्हे के लिए मिट्टी का भी काफी अध्ययन किया हुआ है। किसी खास नदी-तालाब या खेत  की मिट्टी से ही चूल्हे बनाए जाते थे। गूंथती थी दादी। भिन्न-भिन्न आकार प्रकार के चूल्हे की मापतौल भी दादी को मालूम थी। उसी माप से पट्टा ठोकतीं थीं। चूल्हा पारने (प्रारंभ करने) की भी शुभ तिथि देखी जाती थी। उस पट्टे को उठाकर खड़ा करतीं, फिर उसमें मिट्टी लगाई जाती। चूल्हे का मुंह बिल्कुल गोल होना चाहिए। धूप में अच्छी तरह सुखा कर ही रसोई घर में चूल्हा लाया जाता। बारिश आने के पूर्व कई चूल्हे बनाकर रख लिए जाते थे। रसोईघर में चूल्हे को प्रस्थापित कर उसकी पूजा करके ही उस पर पहली बार खीर पकाई जाती थी।

प्रति सुबह चूल्हा जलाने से पूर्व मां उसे प्रणाम करती थीं। खाना बनाने के बाद पके हुए भोजन के सभी पदार्थों से थोड़ा-थोड़ा निकालकर चूल्हे की अग्नि में डालतीं। भोजन करने के लिए हम भाई-बहन कितने भी उतावले हो रहे हों, जबतक पके हुए भोजन का अंश अग्नि में नहीं डाला जाता, तब तक हमें भोजन नहीं मिलता था।

मेरे पिताजी ने नया घर बनाया था। गृहप्रवेश होना था। पूजा अर्चना हुई। पंडित जी ने कहा-“अब जाइए। आपलोग चूल्हा जलाइए।” उन्होंने यह भी कहा- “दरअसल गृहप्रवेश का मतलब ही चूल्हा जलाना है।” सभी महिलाएं वहां एकत्रित हुईं, जहां चूल्हा जलाना था। मां चूल्हा जलाने के लिए आगे बढ़ीं। दादी ने सभी महिलाओं से कहा-“तुम लोग खूब जोर से हंसो।” सब हंसने लगीं। हंसी तो मैं भी, पर मेरी समझ में बात नहीं आई। मैंने बड़ी होकर दादी से पूछा -“दादी चूल्हा जलाते समय क्यों हंसे सब?”

“पहले दिन ही हंस-हंस कर चूल्हा जलाएंगे तो सब दिन हंसते रहेंगे। दरअसल चूल्हा जलाते समय और भोजन बनाते समय हमेशा खुश रहना चाहिए। तभी स्वादिष्ट भोजन बनता है। और वैसा ही भोजन खाने से घर के लोग स्वस्थ्य रहते हैं। हंसते-हंसते भोजन बनाने से चूल्हे का संस्कार बनता है।” दादी एक सांस में कह गईं। बात मेरे गले नहीं उतरी। दादी तो मिट्टी के चूल्हे में भी संस्कार ही डालती थीं। उनके लिए हमसे भी महत्त्वपूर्ण चूल्हे होते थे।

चूल्हे की आग बुझाने के लिए उसके अंदर पानी नहीं डाला जाता है। अशुभ होता है। चूल्हे का मुंह उत्तर या दक्षिण दिशा की ओर नहीं होता है। ये सारी बातें आज हमें भले ही हास्यास्पद लगें, पर इनके गूढ़ अर्थ हैं। चूल्हे की दोनों शाम लिपाई होती थी। एकबार खाना बन जाने के बाद जूठा हो जाता था चूल्हा। स्वच्छता की ही तो बात थी। चूल्हे में जलने वाली लकड़ियां भी पवित्र या अपवित्र होती थीं।

चूल्हे का श्रृंगार उसमें अग्नि का प्रज्ज्वलित होना है। उसका संस्कार गर्म रहना है। इसलिए “चूल्हा ठंडा है” मुहावरा बन गया। जिस घर में चूल्हा ठंडा है, वहां भोजन नहीं बना। चूल्हा जलते रहना, समृद्धि का प्रतीक है। जहां दिनभर चूल्हा जलता रहता है, उस घर में धन भी है और जन भी। धन और जन के होने से ही एक सुखी घर कहलाता है। मिट्टी का चूल्हा पवित्र माना जाता रहा है। लोहे के चूल्हे पर भी मिट्टी का लेप लगाकर जलाया जाता था। गैस के चूल्हे ने जहां लकड़ी और कोयले के चूल्हे की जगह ले ली, बहुत से पुराने संस्कार समाप्त हो गए। फिर भी चूल्हा तो चूल्हा है। नया चूल्हा जलाना प्रारंभ करते हुए मैंने भी अपनी बहू से कहा-“जोर से हंसो।” वह चौंक गई। पूछा- “क्यों?” मैंने कहा-“”यह सवाल सनातन है। कुछ ऐसे सनातनी सवालों के जबाव नहीं होते। बस! करते आए हैं, करती रहो।”

इस बहाने भी हम अपनी दादी और मां को स्मरण करते रहते हैं। अब इतनी सी बात तो स्पष्ट हो गई है कि चूल्हा जलाने का अर्थ ही भोजन पकाना होता है। भोजन शरीर और मन के लिए भी आवश्यक है। बेमन से या रोते हुए, चिंता करते हुए भोजन पकाने से भोजन का संस्कार बिगड़ जाता है। “जैसा खाओगे अन्न, वैसा होगा मन” वाली कहावत चरितार्थ होती है। चूल्हे का अपना संस्कार होता है तो भोजन का भी अपना संस्कार। घर में सदस्यों के अधिक बीमार पड़ने पर अन्न उपजाने वाले तक के संस्कार का परीक्षण होता था। बीमारी का कारण वहां पता चलता था। सब लोग जानते थे कि किस खेत का अन्न है, उस खेत में कौन-कौन से खाद डाले गए, किसने कटाई की, किसने कूटा-पीसा, किसने भोजन बनाया। सब छानबीन हो जाती थी। खेत के संस्कार से लेकर चूल्हे के संस्कार तक। दादी मां की इन संस्कारों को देने और परीक्षण करते रहने से ही फुर्सत नहीं मिलती थी।

आज हमारे घरों में चूल्हे हैं। पर वे जलते कम हैं। घरों में जलाए जाने वाले चूल्हों की संख्या से होटलों की संख्या अधिक हो गई। घर के भोजन से अधिक स्वाद होटलों के भोजन में मिलता है। घर में चूल्हा जलाने वालियों के हाथों में भी कलम है, माउस है और भी ढेर सारे उपकरण। वे चूल्हा कैसे जलाएं? इसलिए तो बड़े महंगे फ्लैटों में चूल्हे जलते नहीं। भोजन के संस्कार की भी छानबीन नहीं होती। इतनी फुर्सत कहां है कि चूल्हे के संस्कार ढूंढते रहें। इतनी भी फुर्सत नहीं कि चूल्हे में संस्कार डालें।

आज भी लकड़ी और कोयले के चूल्हे जलते हैं। उनमें संस्कार डाले जाते हैं। विविधतापूर्ण समाज जो है। चूल्हे में संस्कार ढूंढने वाले लोग भी हैं। और तभी हम हैं, हम रहेंगे। दादी कहा करती थीं – “चूल्हा उपास रह गया।”

कहने का अभिप्राय तो अब समझ में आता है कि घर में खाना नहीं बना। घर के सदस्यों से पूर्व चूल्हे का उपवास हो गया। चूल्हे का नहीं जलना, परिवार के दुर्भाग्य की निशानी है। चूल्हा फूंकना भी एक कला है। सभी औरतें चूल्हा ठीक से नहीं जला पातीं। उन्हें प्रशिक्षण लेना पड़ता है। चूल्हे में लकड़ियों को रखने का विशेष ढंग होता है। धूआं पैदा करने वाली लकड़ियों को निकाल दिया जाता है। जिस औरत के हाथ से चूल्हे में आग नहीं धधके, उसे फूहर या अशुभ माना जाता था। क्योंकि भोजन बनाना ही शुभ कार्य है, कल्याणकारी। चूल्हे से बढ़कर कल्याणकारी कौन उपकरण होगा। चूल्हे के उपकरणों के नाम भी हम भूलते जा रहे हैं। खोड़नी, फूंकनी, उठगन जैसे शब्द खोते जा रहे हैं। चूल्हा फूंकना नहीं पड़ता, अब चूल्हे जलते हैं।

जलें या फूंके जाएं, चूल्हों के संस्कार जीवित रहने चाहिए। क्योंकि पूरी मानवता को जीवित रखते हैं चूल्हे। दोनों परस्पर पूरक हैं। चूल्हा-संस्कार से जीवन, तो मानव के संस्कार से चूल्हा जीवित रहता आया है, रहना चाहिए।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

ए. बालकृष्ण : 3 मई, 1938-27अगस्त, 2026

स्मृतिशेष : ए. बालकृष्ण -समर्पित सेवाव्रती

उत्तराखंड: गो हत्यारों और नशा तस्करों के अवैध मकानों पर धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

फैक्ट चेक: नेपाल बाढ़ के बाद कुरान पढ़ने का वीडियो किया जा रहा वायरल?

Explainer: भारत के लिए क्यों अहम है SCO ?

शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद के मंच पर विराजमान स्वामी विवेकानंद। इसी मंच से उन्होंने पश्चिम को हिंदू धर्म और वेदांत से परिचित कराते हुए अपना पहला भाषण दिया था।

सरसंघचालक श्री मोहन भागवत का विदेश प्रवास : क्षण-विलक्षण

सरसंघचालक मोहन भागवत का लंदन दौरा: खालसा जत्था गुरुद्वारे में मत्था टेका, स्वामी नारायण मंदिर में पूजा

Load More

ताज़ा समाचार

ए. बालकृष्ण : 3 मई, 1938-27अगस्त, 2026

स्मृतिशेष : ए. बालकृष्ण -समर्पित सेवाव्रती

उत्तराखंड: गो हत्यारों और नशा तस्करों के अवैध मकानों पर धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

फैक्ट चेक: नेपाल बाढ़ के बाद कुरान पढ़ने का वीडियो किया जा रहा वायरल?

Explainer: भारत के लिए क्यों अहम है SCO ?

शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद के मंच पर विराजमान स्वामी विवेकानंद। इसी मंच से उन्होंने पश्चिम को हिंदू धर्म और वेदांत से परिचित कराते हुए अपना पहला भाषण दिया था।

सरसंघचालक श्री मोहन भागवत का विदेश प्रवास : क्षण-विलक्षण

सरसंघचालक मोहन भागवत का लंदन दौरा: खालसा जत्था गुरुद्वारे में मत्था टेका, स्वामी नारायण मंदिर में पूजा

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की अवैध मस्जिद बुलडोजर से ध्वस्त, जिला जज के आदेश के बाद कार्रवाई

Ramdas Athawale on reservation

आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान: जाति व्यवस्था खत्म हो तो लाभ छोड़ने को तैयार

शिक्षक दिवस, 5 सितंबर

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन : राष्ट्र को समर्पित अद्वितीय शिक्षक

प्रतीकात्मक तस्वीर

विश्व हिन्दू परिषद के 62 वर्ष: जन्माष्टमी पर जला दीप, आलोकित हुई हिंदू चेतना

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies