| दिंनाक: 05 Aug 2005 00:00:00 |
|
सुलेमान सेत का निधनप्रतिनिधिइंडियन नेशनल लीग के अध्यक्ष श्री इब्राहीम सुलेमान सेत का लंबी बीमारी के बाद 27 अप्रैल को बंगलौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्री सुलेमान सेत के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें महान राष्ट्रवादी नेता बताया। राज्यसभा सदस्य के रूप में 1960 में संसद में प्रवेश करने वाले श्री सेत आठ बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह दो दशक तक इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष भी रहे। बाद में संगठन के मुस्लिम नेतृत्व से मतभेद के चलते उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।प्रतिनिधिNEWS