उत्तर प्रदेश

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, संचालक राजू खान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मकान ढह गया। पुलिस ने संचालक राजू खान को गिरफ्तार कर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Published by
सुनील राय

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक राजू खान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। विस्फोट इतना भीषण था कि दो मंजिला मकान ढह गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विस्फोट मामले में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद देर रात सरायमोहना घाट के पास चेकिंग के दौरान राजू खान ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। विस्फोट में राजू खान की पत्नी चांदनी और उसका बेटा आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), आईबी समेत अन्य जांच एजेंसियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ें- 2017 से पहले बेटियों के सपनों पर था पहरा, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर बज रहा यूपी की बेटियों का डंका- CM योगी

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन राजेश पांडेय ने पुराना पुल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनुज शुक्ला और संबंधित बीट के आरक्षी प्रकाशचंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका और मामले के अन्य पहलुओं की विभागीय जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share

Recent News