उत्तर प्रदेश

गोकशी का इनामी आरोपी महफूज नालंदा से गिरफ्तार

गिरफ्तारी से बचने के लिए इस्लामपुर में छिप कर रह रहा था

Published by
सुनील राय

लखनऊ। प्रयागराज से वांछित 50 हजार रुपए का इनामी महफूज बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया गया। प्रयागराज के थाना कोरांव में उसके खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है।

एसटीएफ को सूचना मिली कि महफूज, नालंदा के  इस्लामपुर में मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर  एसटीएफ ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 9 अक्टूबर 2025 को थाना कोरांव में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस मुकदमे में उसकी कार  भी पकड़ी गयी थी। तभी से वह इस अभियोग में वांछित चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए इस्लामपुर में छिप कर रह रहा था।

 

Share

Recent News