नई दिल्ली/लखनऊ: मुस्लिम लड़कियों को हिंदू बताकर उनकी शादी कराई जा रही है और फिर दुल्हे के परिवार को चपत लगाई जा रही है। यह नया तरह का स्कैम है। ऐसा ही मामला यूपी में अमरोहा के हसनपुर से सामने आया है। जहां एक मुस्लिम लड़की को हिंदू बताकर युवक से शादी करा दी और दुल्हन जेवह और नकदी लेकर फरार हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रहरा थाने में मुकदमा दर्ज है और मामले की पड़तला चल रही है।
क्या है पूरा मामला?
रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी सोमपाल सिंह का कहना है कि उसके बेटे राजकुमार की गरीबी के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। गांव के मनवीर ने कहा कि वह शादी करा देगा और शादी के रुपये लड़के वालों को ही खर्च करने पड़गें क्योंकि लड़की के मां-बाप नहीं हैं। 70 हजार रुपये लेने के बाद उसने उनके बेटे राजकुमार की शादी पांच जून को आशा नामक युवती से करा दी।
बाद पता लगा कि बहू का नाम आशा नहीं बल्कि शाहीन खातून पुत्री मोहम्मद शाहनवाज है। वह मिनापुर जनपद कटिहार बिहार की रहने वाली है। सोमपाल के मुताबिक जब उसने इस धोखाधड़ी की शिकायत की तो आरोपी 27 जुलाई को सोने-चांदी के आभूषण व 15 हजार की नकदी संग शाहीन को भी अपने साथ ले गए। विरोध करने पर सोमपाल व उनके बेटे से मारपीट की गई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि पूरा गैंग इसमें संलिप्त है। यह लोग गैंग बनाकर लोगों को शादी का झांसा देते हैं और फिर जेवर लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं।











