ऋषिकेश। शहर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप दो युवकों पर लगा है। पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि शोएब ने नाबालिग को बहला फुसला कर हवस का शिकार बनाया। फिर अपने साथी के सामने परोस दिया। इस मामले में तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ग्राम गुमानी वाला एकत्रित हुए।
वारदात के बाद आरोपी शोएब के घर के बाहर प्रदर्शन भी हुआ। हिंदू संगठनों का यह भी कहना है कि पुलिस अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। हिंदू संगठनों ने अप्रिय वारदातों से बचने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने घर दुकान किराए पर नहीं देने की सलाह स्थानीय लोगों को दी है।
कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी शोएब और अंशुल को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भी भेज दिया है।

















