न्यूयॉर्क में मेयर के पद के लिए चुनाव है और वहाँ से जिसके जीतने की सबसे अधिक संभावना है, वह एक मुस्लिम है और भारत की मोदी सरकार का विरोधी भी। इन दिनों वे भावनात्मक रूप से भारतीयों का वोट चाह रहे हैं और कई वीडियो भी बना रहे हैं। मगर उनके कई पुराने बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके कई पुराने बयानों को वायरल कर रहे हैं। जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के विरोध के भी बयान हैं और भारत के विषय में झूठ भी। जोहरान ने कई वर्ष पहले यह कहा था कि गुजरात में एक भी मुसलमान शेष नहीं है क्योंकि मोदी ने वर्ष 2002 में गुजरात में मुसलमानों का कत्लेआम करवाया था। मगर क्या ऐसा है? क्या गुजरात में एक भी मुसलमान नहीं है?
Zoharan Mamdani, a Muslim, LIED on record that there are no Muslims left in Gujarat because acc to him “Modi helped orchestrate mass slaughter of Muslims in Gujarat in 2002”.
As per 2011 census Muslim population in Gujarat is 9.67% of the state’s total population.
If you voting… https://t.co/pUgw87D5gP pic.twitter.com/74196y31BU— Stop Hindu Hate Advocacy Network (SHHAN) (@HinduHate) June 5, 2025
एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि जोहरान मामदानी एक ऐसी भीड़ के साथ हैं, और वह भी टाइम्स स्क्वेर पर, जो प्रभु श्रीराम और हिंदुओं को अपशब्द कह रही है।
NEW
More damning footage from the anti-Hindu protest led by @ZohranKMamdani where his co-speakers can be seen using extremely foul anti-Hindu rhetoric
“Hindu’s are dishonest thieves…go and drink cow urine…”
His campaign has refused to comment on the videos pic.twitter.com/8bz3tCjYCE
— Journalist V (@OnTheNewsBeat) June 6, 2025
जोहरान एक बार नहीं, हिंदुओं के प्रति इस प्रकार घृणा से भरे हुए हैं कि वे भारत को लेकर कई बार झूठ बोल चुके हैं। उन्होनें वर्ष 2020 में भारत की संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन विधेयक के विषय में भी झूठ कहा था। इसमें उन्होनें कहा था कि सीएए दरअसल मुस्लिमों की नागरिकता छीनने के लिए उठाया गया पहला कदम है। और जब लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, तो उनपर हिंसा की गई और मुस्लिम विरोधी दमन किया गया।
जोहरान भाजपा के कट्टर विरोधी हैं या कहें उन्हें हिन्दुत्व से घृणा है। जोहरान के एक और पोस्ट का स्क्रीन शॉट वायरल है, जिसमें उन्होनें लिखा था कि बीजेपी हिन्दुत्व या हिन्दू श्रेष्ठता की विचारधारा को प्रोत्साहन देती है। वह एक विविध और सेक्युलर रीपब्लिक को हिन्दू राष्ट्र में बदलना चाहती है और एक ऐसे भारत की विरासत को मिटाना चाहती है, जहाँ मेरे हिन्दू नआना उर्दू की गजल गाते थे और मेरे मुस्लिम दादा गुजराती में भजन!
जोहरान के अब्बा उगांडा-भारतीय मुस्लिम हैं।
One of the signatories of Columbia Uni’s appalling statement is Ugandan-Indian, Mahmood Mamdani, husband of Indian-origin filmmaker Mira Nair and father of NY Assembly member Zohran Mamdani. Zohran is a practising Muslim. While father was against CAA, son rants about Hindutva. https://t.co/hE9oA4VQHG pic.twitter.com/AGjhgc9oO3
— Stop Hindu Hate Advocacy Network (SHHAN) (@HinduHate) October 30, 2023
जोहरान की माँ विवादित फिल्म निर्माता मीरा नायर हैं। मीरा नायर का भी इतिहास हिन्दू विरोधी फिल्में बनाने का रहा है।
ए सूटेबल बॉय वेबसीरीज़ में उनपर आरोप लगे थे कि उन्होनें लव जिहाद को बढ़ावा दिया था। इसमें मंदिर में ही एक मुस्लिम लड़के द्वारा हिन्दू लड़की के साथ किसिंग सीन फिल्माया गया था और उसे लेकर विवाद भी हुआ था। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी और उसके बाद इसके 2 अफसरों पर मामला भी दर्ज हुआ था।
लोगों ने इस दृश्य को लेकर तमाम प्रश्न उठाए थे कि आखिर कैसे मंदिरों में ऐसे दृश्य फिल्माने की अनुमति भी दे दी जाती है।
इससे पहले उन्होनें एक बहुत ही कामुक फिल्म बनाई थी। और उसे कामसूत्र ए टेल ऑफ लव का नाम दिया था। इस पर भी काफी विवाद हुआ था।
जोहरान इन्हीं मीरा नायर के बेटे हैं। जोहरान भारत के प्रधानमंत्री को “वार क्रिमिनल” अर्थात युद्ध अपराधी भी कह चुके हैं। न्यूयॉर्कपोस्ट nypost.com के अनुसार न्यूयॉर्क के समाजवादी मेयर उम्मीदवार जोहरान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युद्ध अपराधी कहा था और उनकी आलोचना भी इसे लेकर हुई थी। इसमें ही उनका वह वक्तव्य है कि शायद गुजरात में अब कोई मुस्लिम बचा ही नहीं है।
उन्होनें भारतीय मूल के दो न्यूयॉर्क राजनेताओं की इसे लेकर भी आलोचना की थी कि उन्होनें नरेंद्र मोदी और उनकी हिन्दू सरकार की कोई आलोचना नहीं है और वे उनके साथ काम कर रहे हैं। वर्ष 2020 में जोहरान ने एक्स पर लिखा था कि जेनिफर राजुकमार को वह पैसा लौटा देना चाहिए, जो उन्होनें हिन्दू फासिस्टों से लिया था।
.@RepMaloney should renounce her association with Modi & condemn the atrocities he’s perpetrated.@KevinThomasNY should acknowledge the terrifying truth of what’s happening to Muslim Indians.@JeniferRajkumar should return they money she’s taken from Hindu fascists. (6/x)
— Zohran Kwame Mamdani (@ZohranKMamdani) March 6, 2020
जेनिफर राजकुमार ने उस समय कहा था कि जब हमें न्यूयॉर्क की असली समस्याओं पर बात करनी चाहिए कि अपराध बढ़ रहे हैं, लोगों के पास घर नहीं है और आपस में नफरत बढ़ रही है, तो उस समय हम विदेशी नेताओं के विषय में चरमपंथी और जहरीली बात नहीं कर सकते हैं।











