पुरी का जगन्नाथ धाम, जहां आज भी धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल, हैरान करने वाले मंदिर से जुड़े रहस्य
August 27, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पुरी का जगन्नाथ धाम, जहां आज भी धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल, हैरान करने वाले मंदिर से जुड़े रहस्य

इस मंदिर में लाखों की सख्यां में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ओडिशा के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

Written byMasummba ChaurasiaMasummba Chaurasia
May 8, 2023, 10:54 pm IST
inभारत, यात्रा

उड़ीसा राज्य में पुरी का जगन्नाथ धाम चार धामों में से एक है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। माना जाता है कि द्वापर के बाद भगवान श्री कृष्ण पुरी में बस गए थे, और बन गए जग के नाथ अर्थात जगन्नाथ। यहां भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं और रहस्य हैं।

इस मंदिर में लाखों की सख्यां में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ओडिशा के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। तो चलिए जगन्नाथ पुरी मंदिर के इन चमत्कारी रहस्यों के बारे में आपको बतातें हैं।

मान्यता है कि जब भगवान श्री कृष्ण ने अपना देह त्यागा था, तब उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान उनका बाकी शरीर तो पंच तत्वों में विलीन हो गया था, लेकिन उनका दिल सामान्य और जीवित रहा था, कहा जाता है कि उनका दिल आज भी सुरक्षित है, जो पुरी के भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के अंदर आज भी धड़कता है।

बतादें, पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की काठ (लकड़ी) की मूर्तियां विराजमान हैं। जिन्हें हर 12 साल बाद बदला जाता है, और जब इन मूर्तियों को बदला जाता है तब पूरे शहर की बिजली को बंद कर दिया जाता है, इस दौरान मंदिर के आस पास पूरी तरह अंधेरा होता है। इसी के साथ मंदिर की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाते हैं। इस दौरान मंदिर में किसी का भी प्रवेश वर्जित होता है। मंदिर में इन मूर्तियों बदलने के लिए सिर्फ एक पुजारी को प्रवेश की अनुमति होती है। पुजारी को हाथ में दस्ताने पहनने होते हैं, साथ ही आंखों पर पट्टी भी बांधी जाती है, जिससे पुजारी मूर्तियों को बदलते समय अपनी आंखों से नहीं देख सके। आश्चर्य की बात तो ये है, कि मंदिर में पूरी तरह से अंधेरा होने के बाद भी पुजारी की आंखों पर पट्टी बांधी जाती है, जिससे मूर्तियों के बदलने की प्रक्रिया को किसी भी तरह न देखा जाए।

भगवान श्रीकृष्ण का हृदय है ब्रह्म पदार्थ
माना जाता है, कि जब पुरानी मूर्ति से नई मूर्ति बदली जाती है, तब पुरानी मूर्ति से एक चीज निकाली जाती है, जिसे ब्रह्म पदार्थ कहते हैं, इस ब्रह्म पदार्थ को पुरानी मूर्ति से निकालकर नई मूर्ति में रख दिया जाता है। मान्यता है कि यह ब्रह्म पदार्थ भगवान श्रीकृष्ण का हृदय है, और अगर किसी ने इसे देख लिया तो उसकी मृत्यु निश्चित है।

साउंड प्रूफ है मंदिर का आर्किटेक्चर
जगन्नाथ पुरी मंदिर का आर्किटेक्चर बेहद सुंदर है, इस मंदिर की एक विशेषता यह भी है, कि मंदिर समुद्र के किनारे होने की वजह से लहरों की आवाज लगातार आती रहती है, लेकिन जैसे ही मंदिर के सिंहद्वार में आप प्रवेश कर लेते हैं, वैसे ही लहरों की आवाज सुनाई देना बंद हो जाती है।

कहीं से भी देखने पर मंदिर पर लगा सुदर्शन चक्र सीधा ही दिखता है
इस मंदिर की एक विशेषता यह भी है, कि मंदिर के ऊपर एक सुदर्शन चक्र लगा है, जिसे कहीं से भी देखने पर वो हमेशा सीधा ही दिखाई देता है। यानि आप कहीं से भी खड़े होकर देखेंगे, तो ऐसा लगेगा कि सुदर्शन चक्र का मुंह आपकी ही तरफ है।

मंदिर पर लगा झंडा रोज बदला जाता है, जो हमेशा हवा के विपरीत लहराता है
इस मंदिर के ऊपर एक झंडा लगा है, जिसे प्रतिदिन शाम को बदलना जरूरी माना जाता है, इसके पीछे की मान्यता है, कि अगर इस झंडे को नहीं बदला गया तो, यह मंदिर आने वाले 18 सालों के लिए बंद हो जाएगा। इस झंडे से जुड़ा एक और रहस्य है कि यह झंडा हमेशा हवा के विपरीत दिशा में लहराता है। इस रहस्य को आज तक कोई भी जान नहीं सका है, कि आखिर ऐसा क्यों होता हैं ?

मंदिर के शिखर की छाया कभी नहीं बनती
यह तो आप सभी जानते हैं, कि किसी भी चीज पर सूर्य या चांद की रोशनी पड़ने पर उसकी परछाईं बनती है, लेकिन इस मंदिर के शिखर पर सूरज की रोशनी हो या चांद की रोशनी किसी भी रोशनी पर कभी भी कोई परछाईं नहीं बनती है।

मंदिर के शिखर पर नहीं बैठते पक्षी
आपने ये तो हमेशा देखा होगा कि मंदिर या बड़ी इमारतों पर पक्षी हमेशा बैठे दिख जाते हैं, लेकिन पुरी के इस मंदिर के ऊपर से न ही कभी कोई प्लेन उड़ता है, और न ही कोई पक्षी मंदिर के शिखर पर बैठता है। भारत के किसी दूसरे मंदिर में ऐसा कभी नहीं देखा गया है।

जगन्नाथ पुरी मंदिर की रसोई का रहस्य
कहा जाता है कि जगन्नाथ पुरी मंदिर में दुनिया की सबसे बड़ी रसोई है, और इस रसोई का रहस्य भी चौंकाने वाला है। मंदिर में भगवान के प्रसाद को पकाने के लिए मिट्टी के सात बर्तनों को एक के ऊपर एक रखकर चूल्हे पर पकाया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो ये है, कि इस दौरान सबसे ऊपर रखे बर्तन का प्रसाद सबसे पहले पकता है, इसके बाद एक-एक करके नीचे रखे मटकों का प्रसाद पकता जाता है। कहा जाता है, कि चाहे कितने ही श्रद्धालु क्यों न आ जाएं, प्रसाद कभी खत्म नहीं होता है, और न ही कभी व्यर्थ जाता है। मंदिर के बंद होते ही प्रसाद भी खत्म हो जाता है।

कब निकाली जाती है जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा ?
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा हर साल अषाढ़ माह के शुक्त पक्ष के दूसरे दिन निकाली जाती है। इस साल ये रथ यात्रा 20 जून 2023, को निकाली जाएगी। रथ यात्रा का महोत्सव 10 दिनों तक चलता है, जो शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन समाप्त होता है। इस दौरान पुरी में लाखों की संख्या भक्त पहुंचते है, जो न सिर्फ भारत से होते हैं, बल्कि विदेशों से भी आते हैं, और इस महा आयोजन का हिस्सा बनते है। इस दिन भगवन श्रीकृष्ण, उसके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर गुंडीचा मंदिर ले जाया जाता है। इस दौरान तीनों रथों को भव्य रूप से सजाया जाता है, जिसको लेकर तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो जातीं हैं।

कैसे पहुंचे पुरी के जगन्नाथ मंदिर ?
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के दक्षिण में स्थित पुरी शहर तक यातायात के सुगम साधन उपलब्ध हैं। अगर आप पुरी फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो पुरी के सबसे नजदीक एयरपोर्ट भुवनेश्वर में है, जिसका नाम बीजू पटनायक एयपोर्ट है, जो केवल 60 किलोमीटर दूर है। देश के किसी भी शहर से भुवनेश्वर की फ्लाइट लेकर आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। इसके बाद आप भुवनेश्वर पहुंचकर पुरी तक का सफर सड़क के रास्ते कर सकते हैं। जगन्नाथपुरी सड़क के रास्ते देश के ज्यादातर शहरों से जुड़ा है। प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल होने की वजह से पुरी में नजदीकी शहरों और पर्यटन स्थलों के लिए नियमित रूप से बस सेवा उपलब्ध रहती है। वहीं अगर बात ट्रेन की करें, तो पुरी ट्रेन सेवा के जरिए पूरे देश से अच्छी तरह से जुड़ा है। आप असानी से अपने स्टेशन से ट्रेन लेकर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं।

 

Topics: JAGANNATH PURIJAGANNATH PURI rath yatraJAGANNATH PURI mandirJAGANNATH PURI MYSTERYRath yatra 2022rath yatrabhagwan jagannath rath yatrabhagwan jagannath rath yatra 2023
Share1
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

इस्कॉन की रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, रथ के सामने सेल्फी लेते दिखे; तस्वीरें वायरल

रथ यात्रा: पुरी में अधर पणा अनुष्ठान ने खींची लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, नीलाद्रि बीजे से पहले आध्यात्मिक भव्यता

सुनाबेष 2026: महाप्रभु जगन्नाथ और भाई-बहन देवताओं का दिव्य स्वर्ण श्रृंगार, पुरी में उमड़ा जनसैलाब

पुरी रथ यात्रा के दौरान सेवा कार्य में जुटे रहे RSS के 1800 से अधिक स्वयंसेवक

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 : भगवान जगन्नाथ मंदिर से बाहर क्यों निकलते हैं, क्या है महत्व? जानिये

प्रतीकात्मक तस्वीर

हर साल नए क्यों बनाया जाता है भगवान जगन्नाथ का रथ? जानिए धार्मिक मान्यता, इतिहास और यात्रा की पूरी जानकारी

Load More

ताज़ा समाचार

CM धामी ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर विद्यार्थियों से किया संवाद, बोले-विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक

Stock Market News: वैश्विक दबाव से भारी गिरावट, निवेशकों को लगी 3.69 लाख करोड़ की चपत, गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

अश्लील वीडियो बनाकर किया शोषण, कन्वर्जन का बना रहा था दबाव; रेहान के खिलाफ FIR दर्ज

यूक्रेन में ब्रिटिश हथियारों के इस्तेमाल से भड़का रूस, लंदन को दी कड़ी चेतावनी; जानिये पूरा मामला

क्या सरकार चलाती है अदालतें? कोर्ट के अंदर का सच जानिए – एडवोकेट ललित शर्मा

रेशमी धागे और सूत का महत्व: परंपरा, औषधीय गुण और आध्यात्मिक प्रभाव

नेपाल में बाढ़

नेपाल में फिर मंडराया बड़ा खतरा, बैरियर झील टूटने की आशंका; चीन ने जारी की चेतावनी

राहत सामग्री और दवाइयां लेकर काठमांडू पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान।

विनाशकारी बाढ़ से जूझते नेपाल के साथ खड़ा भारत, वायुसेना का एक और C-17 विमान पहुंचा काठमांडू, एस जयशंकर ने संभाली कमान

‘वंदे मातरम्’ से क्यों डरते थे जिन्ना? कांग्रेस ने 2 छंद क्यों हटाए – सच्चिदानंद जोशी

डेलमाल में ‘जेठी नो अखाड़ो’- ज्येष्ठीमल्ल परंपरा की जीवित स्थल-स्मृति or डेलमाल स्थित श्री लिंबजा माताजी मंदिर

खेल दिवस : ज्येष्ठी परंपरा को पहचान देता ‘कृष्ण वरदान’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies