'बबलुओं' का सच जानने के लिए देखें 'द कन्वर्जन'
August 30, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम मनोरंजन

‘बबलुओं’ का सच जानने के लिए देखें ‘द कन्वर्जन’

जब आप 'द कन्वर्जन' नाम सुनते हैं, इस नाम से ही आप फिल्म की पटकथा का अनुमान लगा लेते हैं। मैने भी फिल्म की कहानी का अनुमान लगाया था।

Written byआशीष कुमार 'अंशु'आशीष कुमार 'अंशु'
May 16, 2022, 04:32 pm IST
inमनोरंजन
फिल्म का पोस्टर

फिल्म का पोस्टर

जब आप ‘द कन्वर्जन’ नाम सुनते हैं, इस नाम से ही आप फिल्म की पटकथा का अनुमान लगा लेते हैं। मैने भी फिल्म की कहानी का अनुमान लगाया था।

फिल्म रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा प्रारंभ हो गई थी। उस दौरान फिल्म को लेकर दो पूर्वाग्रह मेरे मन में भी थे। पहला कि फिल्म में कोई कहानी नहीं होगी। एक लड़की होगी। किसी विधर्मी से उसकी शादी होगी और फिल्म के अंत में लड़की को सूटकेस में भरा हुआ दिखाएंगे। कश्मीर फाइल्स की सफलता पर सवार होकर यह फिल्म वैतरनी पार करेगी। इस फिल्म में अपना दिखाने के लिए कुछ खास नहीं होगा। दूसरी बात, इन सबके बावजूद सोशल मीडिया पर इस फिल्म पर जमकर चर्चा होगी। विवाद होगा। खबरिया चैनलों पर डिबेट होगी। फिल्म को लेकर दोनों ही बातें गलत साबित हुई।

काशी के पंडित रामेश्वर मिश्र की बेटी साक्षी मिश्रा की कहानी कुछ इस तरह से बुनी गई है कि यह फिल्म की कहानी से अधिक हमारे आपके बीच की कहानी बन लगती है। साक्षी एक ऐसी लड़की है, जो दोस्तों के साथ पार्टी करती है, नाचती है, गाती है, दूसरों पर विश्वास करती है। किसी का बुरा नहीं चाहती। एक दिन उसे बबलू से प्यार हो जाता है। बबलू के प्रेम में वह कोर्ट में भी शादी के लिए राजी हो जाती है। मैरिज कोर्ट में उसे पहली बार पता चलता है कि जिस बबलू को वह प्रेम करती है, जो बबलू हिन्दू धर्म ग्रंथों के हवाले से उसे हमेशा ज्ञान की चार बातें समझाता था, जो बबलू हमेशा कॉलेज कलावा बांधकर ही आता था, वह वास्तव में बबलू ही था लेकिन उसका पूरा नाम बबलू इकबाल शेख था। प्रेम में होने की वजह से साक्षी ने उसके संबंध में अधिक जानकारी लेने की कोशिश ही नहीं की। बबलू उसे विश्वास दिलाता है कि उसके घर में साक्षी की आस्था पर पूरा सम्मान रखा जाएगा। कभी इस्लामिक रीति रिवाज को मानने के लिए उस पर दबाव नहीं डाला जाएगा। वह अपनी मर्जी से अपनी जिन्दगी जी सकती है। यहां से कहानी पूरी तरह बदल जाती है। कॉलेज के हंसी मजाक से फिल्म अचानक बाहर निकल आती है। इस फिल्म की आगे की कहानी सिनेमा हॉल में देखी जानी चाहिए।

जब पंडित रामेश्वर मिश्रा जीते जी अपनी बेटी का गंगा घाट पर पिंड दान करते हैं। यह दृश्य किसी भी संवेदनशील व्यक्ति की आंखे गिली कर देगा। यह फिल्म प्रेम विवाह के खिलाफ नहीं है। फिल्म धोखेबाजों के खिलाफ है। मुसलमान होकर दो-चार लाख रुपयों के लिए हिन्दू लड़कियों से हिन्दू नाम रखकर प्रेम के नाटक को कोई भी मौलाना या मुल्ला भी सही नहीं ठहरा सकता। ऐसा नाटक करने वाले लड़कों को यह समझा कर प्रेम के खेल में लगाया जाता है कि तुम्हारे इस्लाम की दावत हिन्दू लड़की ने कुबूल कर लिया तो इस्लाम का इससे कुनबा बढ़ेगा और यह हम मुसलमानों के हक में होगा।

दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुए फिल्म के प्रीमियर पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि ”द कन्वर्जन ऐसी पहली फिल्म है, जिसे मैने सात बार देखी है।” फिल्म को रिलीज होने के लिए सेंसर बोर्ड में भी काफी संघर्ष करना पड़ा। सेंसर की चली कैंची ने फिल्म की धार को हो सकता है, थोड़ा कुंद किया हो। लेकिन यह फिल्म हिन्दू—मुस्लिम—सिख—ईसाई सभी बेटियों को खास तौर पर देखनी चाहिए। जिससे बेटियां समाज में चल रहे ‘लव जिहाद’ को पहचान सकें और लव जिहादी तत्वों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर सकें।

फिल्म को विनोदी तिवारी ने बनाया है। फिल्म की मुख्य किरदार साक्षी मिश्रा की भूमिका बनारस की बेटी विंध्या तिवारी ने निभाई है। लव जिहादी प्रतीक शुक्ला बने हैं। मनोज जोशी ने पंडित रामेश्वर मिश्रा की भूमिका में जान डाल दिया है। फिल्म में रवि भाटिया, विभा छिब्बर, अमित बहल, संदीप यादव और सुशील सिंह की भूमिका भी अहम है। फिल्म की पटकथा वंदना तिवारी ने लिखी है।

इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म या यू ट्यूब पर आने का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए। इसे पूरे परिवार के साथ देखिए। ऐसे विषयों पर दूसरे निर्माता निर्देशक भी फिल्म बनाने का जोखिम उठाने का साहस करें, इसके लिए यह जरूरी है कि हम और आप मिलकर उनका हाथ मजबूत करें। उनकी फिल्में देखें और ऐसी फिल्मों का प्रचार करें।

Topics: द कन्वर्जन फिल्मफिल्म की समीक्षाmovie the conversionthe conversion filmmovie reviewlove jihadलव जिहादफिल्म द कन्वर्जन
आशीष कुमार 'अंशु'
आशीष कुमार 'अंशु'
आशीष कुमार अंशु पत्रकार, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आम आदमी के सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों तथा भारत के दूरदराज में बसे नागरिकों की समस्याओं पर अंशु ने लम्बे समय तक लेखन व पत्रकारिता की है। अंशु मीडिया स्कैन ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और दस वर्षों तक मानवीय विकास से जुड़े विषयों की पत्रिका सोपान STEP से जुड़े रहे हैं। [Read more]
Share10
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अश्लील वीडियो बनाकर किया शोषण, कन्वर्जन का बना रहा था दबाव; रेहान के खिलाफ FIR दर्ज

माधापुर में कन्वर्जन के आरोप के बाद मौके पर जमा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

TCS, विप्रो के बाद हैदराबाद की कंपनी में हिंदू महिलाओं के जबरन कन्वर्जन का आरोप, वीडियो वायरल

पकड़ा गया लव जिहाद का आरोपी

मेरठ में लव जिहाद : फरदीन ने हिंदू नाम बताकर युवती को अपने जाल में फंसाया

प्रतीकात्मक चित्र

शादी का झांसा देकर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए, जबरन कन्वर्जन कराने के आरोप में रफीक शेख गिरफ्तार

आरोपी शाहरुख बेग

पहचान छिपाकर हिंदू महिला से मुस्लिम युवक ने की दोस्ती, फिर किया रेप; शाहरुख गिरफ्तार

कांग्रेस नेता अनवर डकैत (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता अनवर डकैत गिरफ्तार : लव जिहाद फंडिंग और फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामला

Load More

ताज़ा समाचार

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

‘राष्ट्र सिर्फ भौगोलिक टुकड़े नहीं, ब्रह्मांड का फर्ज है’-मैडिसन स्क्वायर में बोले सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

आज का श्लोक : बहूनामप्यसाराणां समवायो हि दुर्जयः

आज का राशिफल

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सतर्क

आज का इतिहास

30 अगस्त को इतिहास में क्या-क्या हुआ? रक्षा संधि, विश्व शांति सम्मेलन और लघु उद्योग दिवस की पूरी कहानी

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

‘हिंदुत्व सभी धर्मों का सम्मान करता है’ : न्यूयार्क में सरसंघचालक श्री मोहन भागवत के भाषण के प्रमुख अंश

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

न्यूयॉर्क में डॉ. मोहन भागवत : विविधता हमारी एकता का आभूषण, इसकी रक्षा की जानी चाहिए

मदरसा (प्रतीकात्मक चित्र)

हरिद्वार जिले में दो अवैध मदरसे सील, पूरे उत्तराखंड में होगी कार्रवाई, शासन हुआ सख्त

उज्बेकिस्तान के छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का हिंदी में किया स्वागत

उज्बेकिस्तान के युवाओं ने हिंदी में किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, भारतीय संस्कृति के प्रति दिखा लगाव

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

‘JU में फ्री फिलिस्तीन की जगह अब फ्री POJK का नारा गूंजे’, CM शुभेंदु अधिकारी ने वामपंथियों पर किया कड़ा प्रहार

ताशकंद पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव।

ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies