अपनी बात  : फिर से वही खेल, वही बिसात
June 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

अपनी बात  : फिर से वही खेल, वही बिसात

Written byArchiveArchive
Feb 5, 2018, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 05 Feb 2018 11:10:21

कासगंज उत्तर प्रदेश में है। श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कश्मीर में है और मेवात हरियाणा में पड़ता है। आप कहेंगे कि जो बात सब जानते हैं, उसे दोहराने का मतलब! मतलब है! भूगोल के भिन्न होने के बावजूद इन तीन जगहों से पिछले दिनों कुछ ऐसी खबरें आर्इं जिनमें एक असामान्य साझापन है।
पहली खबर कासगंज से जहां गणतंत्र की जयकार लगाते, तिरंगा लहराते युवकों पर मुस्लिम बहुल मुहल्ले में गोलियां चलाई गर्इं। इस इकतरफा गोलीबारी में एक युवक मारा गया।
दूसरी खबर कश्मीर से जहां घाटी के नायब मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए फरमाते हैं कि मुसलमानों को अब भारत से अलग हो जाना चाहिए।
तीसरी खबर देश की राजधानी से सिर्फ 80 किमी. दूर मेवात से जहां अनुसूचित जाति के हिन्दुओं को मुस्लिम दबंगों द्वारा इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाते हुए मारा-पीटा गया और मुसलमान न बनने पर गांव छोड़ने की ‘धमकी’ तक दी गई। गौर करने वाली बात यह कि इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को अधकचरे, असंवेदनशील और बेहद आपत्तिजनक तर्कों से ढकने की कोशिशें भी हुर्इं। कासगंज मामले में कहा गया कि तिरंगा यात्रा जान-बूझकर मुस्लिम मुहल्ले से निकाली गई और यहां ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए!
अजीब बात है—क्या मुस्लिम मुहल्लों में तिरंगा वर्जित है! और क्या यहां ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए चलना इतना जरूरी है कि ऐसा न करने पर किसी के ऊपर हमला किया जा सकता है? कमाल है! जनता को छलनी करने वाला अपराधी कौन था? उसके पास असलहा आया कहां से? इन मुहल्लों में ऐसा और कितना असलहा और अपराध छुपे हो सकते हैं? पर इन गंभीर आपराधिक सूत्रों की जरा चर्चा न करते हुए बात गणतंत्र दिवस का जुलूस निकाल रहे युवकों की गलती बताते हुए मामले को मोड़ने की कोशिश हुई। कुछ प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया के एक धड़े ने यह कोशिश की। हालांकि सूबे में योगी सरकार की सख्ती और तत्परता ने चीजें बिगड़ने नहीं दीं।
कश्मीर में मुसलमानों की बदहाली बताते और अलग देश की जरूरत गिनाते मुफ्ती नासिर का तर्क तो और भी गजब है। उनका कहना है कि ‘‘उस समय सिर्फ 17 करोड़ मुसलमानों ने पाकिस्तान बनाया ..आज 20 करोड़ मुसलमान दूसरा देश क्यों नहीं बना सकते?’’ यानी बकौल मुफ्ती, भारत में रह रहे मुसलमान सिर्फ मुसलमानों के साथ खुश रह सकते हैं और वे अपनी संख्या कम होने के कारण चुप हैं वरना उन्हें एक न एक दिन तो अलग होना ही है!
मेवात की घटना पर भी शायद कुछ ऐसे ही तर्कों की छतरियां तनतीं, किन्तु चूंकि देहाती इलाके की यह खबर पहले ही दब गई थी, इसलिए उनकी जरूरत ही नहीं पड़ी। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि तीनों घटनाएं सिर्फ खबरें नहीं हैं, इनमें कुछ साझे तत्व हैं। ऐसे तत्व जो आगे चल घटनाक्रमों और जन चर्चाओं को खास दिशा दे सकते हैं। साझेपन की पहली सीढ़ी यह तथ्य है कि घटनाओं के केन्द्र में मुस्लिम उद्दंडता है। इससे ऐसे उन्मत्त हुजूम की छवि उभरती है जो कानून को ठेंगे पर रखता है और गैर मुसलमानों से नफरत की हद तक दूरी और दुर्व्यवहार रखता है।
दूसरी साझा बात यह कि तीनों घटनाओं के केंद्र वे राज्य हैं जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अथवा इसके गठबंधन की सरकारें हैं। तभी कानून और व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए राज्य सरकार और भाजपा आलोचकों के स्वर एक हो जाते हैं। हल्ला ऊंचा उठता है और विपक्षी दलों को भरपूर मौका मिलता है।
घटनाओं का तीसरा साझा और आश्चर्यजनक रूप से भविष्य में दबा पहलू यह भी है कि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मुद्दों पर भाजपा विरोध का बवंडर विशुद्ध रूप से कानून-व्यवस्था का मामला बनता जाता है और फिर मुसलमानों के अराजक-उपद्रवी आक्रोश का मीडिया, राजनीति और प्रशासन द्वारा संज्ञान लेने से पहले ही इस उपद्रव को उनकी पिछड़ी स्थिति से जोड़ दिया जाता है।
कानून-व्यस्था के नाम पर इस ऊंचे शोर और बवंडर में असामान्य के सामान्यीकरण यानी इतने पर भी जैसे कुछ हुआ ही नहीं, का एक घातक खेल भी खेला जा रहा है।
कासगंज में उकसावे और लड़ाई में एक युवक की मौत ही तो हुई है!
हरियाणा में अनुसूचित जातियों पर अत्याचार की यह कौन-सी पहली घटना है?
और कश्मीर! वहां तो यह होता ही है!! यानी!! यानी, आप भी क्या बातें लेकर बैठ गए!
यानी, कुछ और बात करिए। क्योंकि, जो यह कर रहे हैं उन्हें तो यह करना ही है। आपका काम है, चुप रहना और अपने काम से काम रखना। आप को चुप करने और छंटे हुए लोगों के आहिस्ता से चुप्पी ओढ़ लेने की यह बिसात करीने से बिछाई गई है। गौर कीजिए- बरेली दंगे के दौरान कई समाचार चैनलों ने तौकीर रजा का नाम खबरपट्टी पर भी यह कहते हुए नहीं चलाया कि ‘इससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है’, वहीं कासगंज मामले में
मुसलमानों को पीड़ित बताते हुए कई एकतरफा खबरें चलीं! दंगों की रिपोर्टिंग की यह कसौटी कौन-सी है?
रोहित वेमुला पर रोने वालों को मेवात में अनुसूचित जातियों पर ‘इस्लाम’ का हमला नहीं दिखा। गुजरात के ऊना में कथित ‘दलित उत्पीड़न’, की खबर लगते ही दौड़ लगाने वाली बहन जी तक को यह हमला नहीं दिखता! और तो और अखलाक के घर जाकर रुंधे गले से मातमपुर्सी करने वाले ‘सरजी’ को भी यह नहीं दिखता!
मीडिया तो तटस्थ है ना!!
बहन जी आप तो खुद अनुसूचित जाति से हैं ना?
सरजी, आप हरियाणा से ही तो हैं ना?
और कॉमरेड! तुमसे बढ़कर मानवाधिकारों का चैम्पियन और कोई कहां है?
लेकिन विडंबना देखिए.. वास्तव में कोई भी, कहां है? कोई नहीं है!
अजीब सन्नाटा और अंधेरा है!
गरीब, मजलूमों की दर्दमंदी और तमाम प्रगतिशीलता बुक्कल मारे बैठी है! खेल यही है। चंदन की लाश की दहक, मेवात से उठती सिसकियां और घाटी से उठती गुर्राहट बता रही है कि खेल यही है। घटनाएं होंगी, बवंडर होंगे, आंसू भी होंगे लेकिन प्रगतिशील संवेदनशीलता की जगह मक्कार सियासत होगी।
—    ‘तिरंगे के लिए गिरी लाश पर न कोई आंसू गिरेगा’ न कोई सवाल उठेगा।
—    मुस्लिमों के अलग देश की मांग पर न त्यौरियां चढ़ेंगी, न कोई उंगली उठेगी।
..और मेवात! क्या बात करते हैं!
बाबासाहब ने चाहे जो कहा हो, आज ‘इस्लाम’ ने अनुसूचित जातियों के साथ चाहे जो सुलूक किया हो, मेवात का मातम कोई नहीं मनाएगा, कोई गला नहीं रुंधेगा.. क्योंकि ‘जयभीम और जयमीम’ के नारे रुंधे गले से कैसे लगाए जा सकते हैं? खेल यही है, बिसात यही है।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रयागराज: ‘संघ शिक्षा वर्ग’ का समापन, स्वान्त रंजन जी बोले- “संघ के साथ मिलकर चुनौतियों का मुकाबला करें देशवासी”

लखनऊ: ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ प्रथम का 10 को समापन, रामदत्त चक्रधर जी देंगे संबोधन, शामिल होंगे पद्मश्री रामसरन वर्मा

dr indresh kumar launches book nirogata ke sutra in new delhi

“किसी का अहित न करना ही सबसे बड़ी निरोगता” : डॉ. इन्द्रेश कुमार

जयपुर: संघ ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य समापन, सरदार राजन सिंह बोले- “संघ को करीब से देखने पर बढ़ा सम्मान”

प्रतीकात्मक तस्वीर

हापुड़ में दीपांशु को घेरकर मुस्लिम युवकों चाकू से किया हमला, पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने

संघ का लक्ष्य भारत को विश्व गुरु बनाना है: उन्नाव में संघ शिक्षा वर्ग का समापन, अनिल जी ने बताया पंच परिवर्तन का महत्व

Load More

ताज़ा समाचार

प्रयागराज: ‘संघ शिक्षा वर्ग’ का समापन, स्वान्त रंजन जी बोले- “संघ के साथ मिलकर चुनौतियों का मुकाबला करें देशवासी”

लखनऊ: ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ प्रथम का 10 को समापन, रामदत्त चक्रधर जी देंगे संबोधन, शामिल होंगे पद्मश्री रामसरन वर्मा

dr indresh kumar launches book nirogata ke sutra in new delhi

“किसी का अहित न करना ही सबसे बड़ी निरोगता” : डॉ. इन्द्रेश कुमार

जयपुर: संघ ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य समापन, सरदार राजन सिंह बोले- “संघ को करीब से देखने पर बढ़ा सम्मान”

प्रतीकात्मक तस्वीर

हापुड़ में दीपांशु को घेरकर मुस्लिम युवकों चाकू से किया हमला, पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने

संघ का लक्ष्य भारत को विश्व गुरु बनाना है: उन्नाव में संघ शिक्षा वर्ग का समापन, अनिल जी ने बताया पंच परिवर्तन का महत्व

yug pravartak dr hedgewar play staged successfully in bengaluru

बेंगलुरु: ‘युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ नाटक का हुआ मंचन, जीवंत अभिनय से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, मुक्तकंठ से हुई प्रशंसा

Cockroach Cocktail Meme Politics CJP Exposed

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में जुटे 2000 लोग, विदेशी मीडिया ने नेपाल-बांग्लादेश जैसा Gen Z आंदोलन बताया

CJP की सदस्यता लेने से मना करने पर डॉक्टर को पीटा

UP News: डॉक्टर ने ठुकराई ‘कॉकरोच पार्टी’ की सदस्यता, युवक ने अस्पताल में शुरू कर दी मारपीट

प्रतीकात्मक तस्वीर

पारसी महिला और मुस्लिम से शादी: अंतिम संस्कार हिंदू परंपरा से

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies