आतंकवाद : इस्लामी नाटो : आतंक के साथ या खिलाफ?
June 17, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

आतंकवाद : इस्लामी नाटो : आतंक के साथ या खिलाफ?

Written byArchiveArchive
Apr 17, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 17 Apr 2017 14:46:23

 

आतंकवाद से लड़ने के लिए सऊदी अरब ने नाटो की तर्ज पर एक सैन्य संगठन बनाया है। इसकी अगुआई सऊदी अरब करेगा जो खुद दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। तिस पर आतंकवाद के मामले में सबसे अविश्वसनीय माने जाने वाले  पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ को सैन्य अभियान की कमान सौंपी गई ह

 सतीश पेडणेकर

खुद मियां मुसीबत, औरों को दे नसीहत। आतंकवाद के खिलाफ बने मुस्लिम देशों के संगठन 'इस्लामिक मिलिट्री अलाएंस टू फाइट टेररिज्म' (आईएमएएफटी) के बारे में कुछ ऐसा ही है। यह सैन्य गठबंधन नाटो की तर्ज पर बनाया गया है। 2015 में सऊदी अरब ने ऐलान किया था कि वह दुनिया के 39 इस्लामी देशों की इस्लामी सेना तैयार करेगा। इस सैन्य गठबंधन का मकसद इन देशों के बीच सुरक्षा मामलों पर सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण, हथियारों का लेन-देन करना है। इसका मकसद नाटो जैसा है।

मान लीजिए, किसी एक देश पर आतंकी हमला होता है तो उस आतंकी संगठन को  खत्म करने के लिए सभी देशों के संसाधन इस्तेमाल होंगे। इसमें आवश्यक सैनिक सहयोग दिया जाएगा। यह तय होगा कि दहशतगर्दी के खिलाफ उलेमाओं का इस्तेमाल कैसे किया जाए। हालांकि, कहा तो यही जा रहा है कि इस गठजोड़ का मकसद आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई छेड़ना है। इस तरह कहने के लिए यह आतंकवाद के खिलाफ एक किस्म का सैनिक संगठन है। इसमें इस्लामी जगत के मध्य-पूर्व से बांग्लादेश तक के मुस्लिम देश शामिल होंगे। लेकिन इस गठबंधन का असली चेहरा अब सामने आया है, जिसे देखने के   बाद 'करेला और नीम चढ़ा' कहावत बरबस     याद आती है। 2016 में राहील शरीफ पाकिस्तानी सेना के जनरल पद से सेवानिवृत्त हुए। वे इस इस्लामी सैनिक गठबंधन की कमान संभालेंगे और उनकी तैनाती सऊदी अरब में होगी। है न अजीब सी बात? आतंकवाद से लड़ने के लिए सैनिक संगठन को सऊदी अरब ने तैयार किया है जो खुद दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। जबसे सऊदी के रेगिस्तान में पैट्रोडॉलरों की बाढ़ आई है, वह दुनियाभर में इस्लाम के सबसे कट्टर संस्करण वहाबियत के प्रचार के लिए बेतहाशा पैसा फूंक रहा है। उस पैसे से दुनियाभर में आतंकवादी संगठन पैदा हो गए हैं। यहां हम आपको याद दिला दें कि अलकायदा, आईएसआईएस, बोको हराम, तालिबान, अल शबाब, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे   बड़े आतंकी संगठन वहाबी ही हैं। इनका संबंध कहीं न कहीं सऊदी पैसे के साथ है। इसके अलावा  आतंकवाद के मामले मंे सबसे ज्यादा अविश्वसनीय पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख को कमान सौंपा जाना इसकी पुष्टि करता हैै। पाकिस्तान आतंकवाद ऐसा अजायबघर है, जहां हर तरह का आतंकवाद मौजूद है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक यह मानते हैं कि आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान दोहरी भूमिका निभा रहा है। एक तरफ तो वह आतंक के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में चल रहे अभियान का हिस्सा होता है और इसके नाम पर अरबों डॉलर की सैन्य सहायता राशि डकार जाता है। दूसरी तरफ, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के महानायक ओसामा बिन लादेन को अपने देश में गुप्त रूप से पनाह देकर आतंक के खिलाफ लड़ाई से गद्दारी भी करता है। कुछ लोग पाकिस्तान को आतंकवाद की उद्गम स्थली कहते हैं, जहां से अफगानिस्तान और भारत में आतंकवाद का निर्यात हुआ। वहीं, कुछ कहते हैं कि 'पाकिस्तान आतंकवाद का शिकार' बन रहा है। इस दोहरी भूमिका के कारण वह अपनी विश्वसनीयता खो बैठा है। बढ़ते आतंकवाद के कारण उसकी गिनती नाकाम देशों में होती है। आतंकवाद पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए खतरा बन गया है। ऐसा देश आतंकवाद के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व कैसे कर पाएगा?

सऊदी अरब ने जब यह गठबंधन बनाने की घोषणा की थी, तब पाकिस्तान का नाम बिना मंजूरी के इसमें शामिल कर लिया गया था। लेकिन वह मध्य-पूर्वी देशों की राजनीतिक रस्साकशी में शामिल होने को लेकर पहलेे पसोपेश में था कि इसमें शामिल हो या नहीं। शुरुआत में इसे लेकर चीजें साफ नहीं थीं, फिर बाद में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी रजामंदी दे दी। हालांकि यह तय नहीं था कि पाकिस्तान सेना के सेवानिवृत्त जनरल को इस सैन्य संगठन में इतने बड़े ओहदे से नवाजा जाएगा। जाहिर है कि सऊदी अरब के साथ पाकिस्तानी की बड़ी नजदीकी बनने जा रही है, जिसे भारत की विदेश नीति के लिए झटका माना जा रहा है। भारत ने कूटनीति से मुस्लिम देशों के अंदर एक ऐसा माहौल बनाया कि कुछ दिन पहले तक ये सीभी देश भारत के साथ थे। इसीलिए पाकिस्तान इस गठबंधन में शामिल होना चाहता था। गौरतलब है कि अप्रैल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान  आतंकवाद पर समझौता हुआ था। इस यात्रा के बाद ही सऊदी अरब ने पाकिस्तान के दो आतंकी संगठनों पर पाबंदियां लगाई थीं, लेकिन अब आतंक को पोसने वाले देश के सेवानिवृत्त जनरल को सैन्य अभियान का मुखिया बनाकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेना जैसे संवेदनशील मामलों में विश्वासपात्र को ही कमान सौंपी जाती है। जाहिर है, पाकिस्तान सऊदी अरब के बहुत नजदीक पहुंच चुका है। अभी इस 'मुस्लिम नाटो' की संरचना के बारे में इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है जो 'सुन्नी नाटो' ज्यादा लगता है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में अंदरखाने यह विवाद का मुद्दा बन चुका है। इस संगठन की छवि एक मुस्लिम गठबंधन की नहीं, बल्कि सुन्नी संगठन की बन रही है। इसलिए स्वयं पाकिस्तानी शिया आबादी इस गठबंधन में शामिल होने का विरोध कर रही है। पाकिस्तान की आबादी में शिया 20 प्रतिशत हैं। वैसे 1960 के दशक से इसकी सेना का एक दस्ता सऊदी अरब की राजशाही की सुरक्षा में तैनात रहा है, जिसका इस्लाम की पवित्रतम जगहों का संरक्षक होने के नाते सुन्नी इस्लाम की दुनिया में एक विशेष दर्जा है। भारत में यह नियुक्ति एक विडंबना के साथ देखी जाएगी। जनरल शरीफ पाकिस्तान के सबसे प्रतिष्ठित जनरलों में से एक रहे हैं। पेशावर में सेना के एक स्कूल पर आतंकी हमले के बाद उन्होंने पाकिस्तानी तालिबान पर लगाम लगाने की कोशिश की और कुछ हद तक सफलता भी पाई। लेकिन भारत और पाकिस्तान के मामले में वे पाकिस्तान की पारंपरिक सैन्य नीति पर ही चलते रहे। यह नीति है चुनिंदा आतंकी संगठनों के जरिये छद्म युद्ध। कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा भारतीय सेना के मुख्यालय पर हमले से यह बात जाहिर हुई। सऊदी अरब की मदद से उनका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ना यानी अपने ही दांतों से अपनी ही उंगलियां चबाने जैसे है। विश्व के सभी इस्लामी आतंकी संगठन वहाबी ही हैं। फिर जो पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकी संगठनों से नहीं लड़ पाया वह बाकी देशों में कैसे लड़ पाएगा। आज तो सारी इस्लामी दुनिया आतंकवाद के चपेट में है। फिर आईएमएएफटी का मतलब क्या है? जल्द ही इसका जवाब मिल जाएगा। इस गठबंधन की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि इसका सारा खर्च केवल सऊदी अरब जुटा रहा है। इसलिए उसमंे सऊदी अरब की ही चलेगी, बाकी देश नाममात्र के सदस्य होंगे। आईएएमएफटी में सऊदी अरब और पाकिस्तान के अलावा तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बांग्लादेश और नाइजीरिया जैसे देश शामिल होंगे।

भारत के लिहाज से यह घटना इस मामले में चिंताजनक है कि पाकिस्तान का सऊदी अरब के मुख्यालय में प्रवेश भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद के मुद्दों में पाकिस्तान के प्रति सुन्नी मुस्लिम देशों का समर्थन बढ़ने का कारण बन सकता है। कुल मिलाकर यह आतंकवाद से लड़ने के नाम पर इस्लामी देशों का सैन्य संगठन बनाने की कोशिश है। कम से कम अभी तो दुनिया में मजहब के आधार पर कोई सैनिक गठबंधन नहीं है। ऐसे में नाटो की तर्ज पर इस्लामी सैन्य गठबंधन बनाने की कोशिश साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश है जो 'चोर से कहो चोरी करो, हवलदार से कहो जागते रहो' कहावत की मिसाल है। एक तरफ सऊदी अरब और पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों की मदद करके दुनियाभर में आतंकवाद फैला रहे हैं। दूसरी तरफ, उनसे लड़ने की आड़ में 'मुस्लिम नाटो' जैसा सैनिक गठबंधन बना रहे हैं।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

महाराणा प्रताप और आक्रांता अकबर

आक्रान्ता मुगलों पर विजय का प्रतीक था हल्दीघाटी युद्ध

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्र चेतना संकल्प सभा : उदयपुर पहुंचे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर में डेयरी की आड़ में हो रही थी गोकशी, रेहान मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार 

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

Load More

ताज़ा समाचार

महाराणा प्रताप और आक्रांता अकबर

आक्रान्ता मुगलों पर विजय का प्रतीक था हल्दीघाटी युद्ध

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्र चेतना संकल्प सभा : उदयपुर पहुंचे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर में डेयरी की आड़ में हो रही थी गोकशी, रेहान मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार 

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

कैंची धाम में इस बार आए करीब दो लाख श्रद्धालु

ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासनिक व्यवस्था से मिले सुगम दर्शन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

समीक्षा बैठक करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार

उत्तराखंड SIR : अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश

मेदिनीपुर में तृणमूल पार्षद सुसमय मुखर्जी गिरफ्तार, जमीन कब्जाने और सरकारी जमीन बेचने का आरोप

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies