| दिंनाक: 24 May 2014 14:54:41 |
|
आखिर थाईलैण्ड में सेना की चली और उसने देश की कमान अपने हाथ में ले ली। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से थाईलैण्ड में सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी की स्थिति थी। इस स्थिति में सरकारी कामकाज बाधित होने लगा था। इसके साथ ही अनेक तरह की समस्याएं देश पर हावी होने लगी थीं। अन्त में सेना ने मार्शल लॉ लगा दिया। सेना ने टेलीविजन चैनलों पर नियंत्रण कर लिया है। थाईलैण्ड के सेनाध्यक्ष प्रयुध चान ओचा ने कहा है कि देश में शान्ति-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए मार्शल लॉ लागू किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सामान्य जीवन जीएं। उल्लेखनीय है कि मई महीने के प्रारंभ में एक न्यायालय ने प्रधानमंत्री यिंगलक चिनावाट और उनके मंत्रिमण्डल के कई मंत्रियों को पद से हटने का आदेश दिया था। उधर विपक्ष का कहना है कि जब तक निर्वाचित सरकार नहीं आ जाती है तब तक एक गैर-निर्वाचित प्रशासन को सत्ता सौंप दी जाए। उसके पास देश का नया संविधान बनाने का भी अधिकार हो। ल्ल