एक ऐतिहासिक उपन्यास "चित्रकूट का चातक"
September 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

एक ऐतिहासिक उपन्यास "चित्रकूट का चातक"

Written byArchiveArchive
Jul 8, 2005, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 08 Jul 2005 00:00:00

जा पर विपदा परत है, सो आवत एहि देशसमीक्षकपुस्तक का नाम- चित्रकूट का चातकलेखक- मोहनलाल गुप्तामूल्य- 300 रु.पृष्ठ- 300प्रकाशक- नवभारत प्रकाशन44/6,पी.डब्ल्यू.डी. कालोनी,जोधपुर-342001 (राजस्थान)जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले उपन्यासकार, लेखक श्री मोहनलाल गुप्ता इतिहास और संस्कृति से संबंधित अनेक विषयों के गहन अध्येता के रूप में जाने जाते हैं। इनके द्वारा लिखित लगभग 50 से अधिक कहानियां भी राजस्थानी, तेलुगू और मराठी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनका सद्य:प्रकाशित उपन्यास “चित्रकूट का चातक” मुगलिया सल्तनत के दो ऐसे नायकों का ऐतिहासिक जीवन वृत्तांत है, जो जीवनभर तो मुगल सल्तनत की स्थापना और उसके सुदृढ़ीकरण के लिए लड़ते-जूझते रहे लेकिन अन्तत: मुगलों की आन्तरिक कुटिलता के चलते इनकी वृद्धावस्था अत्यंत विपत्तिग्रस्त हो गई। हुमायूं और अकबर के सेनापति बैरम खां और उनके बेटे रहीम के जीवन पर आधारित है “चित्रकूट का चातक”। ऐतिहासिक घटनाओं को औपन्यासिक कृति के रूप में ढालने में लेखक को कई बार जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उनका सफलतापूर्वक सामना कर अद्भुत कल्पकता के सहारे श्री मोहनलाल गुप्ता ने ऐतिहासिक घटनाओं को अत्यंत भावपूर्ण एवं जीवन्त रूप में अपने उपन्यास में चित्रित किया है। घृणा, जुगुप्सा, छल, प्रपंच, राजनीति और कूटनीति, भक्ति की महिमा, पश्चाताप आदि मानवीय जीवन की वृत्तियों को भलीभांति उपन्यास में संजोया गया है। इतिहास की घटनाओं को सन्दर्भ के साथ बुद्धिमत्तापूर्ण ढंग से लेखक ने इस प्रकार प्रस्तुत किया है ताकि घटना की ऐतिहासिक सच्चाई से छेड़छाड़ भी न हो और उपन्यास का सहज प्रवाह भी बना रहे। उनका यह प्रयास वाकई प्रशंसनीय है। प्रस्तुत हैं उपन्यास के कुछ महत्वपूर्ण अंश-1. सम्मोहित सा बैरम खां वहीं धरती पर बैठ गया। वृद्ध को पता तक न चल सका कि अंधेरे में कोई और परछाई भी आकर बैठ गयी है। सच पूछो तो स्वयं बैरम खां को भी पता न चला कि वह कब यहां तक चलकर आया और कब धरती पर बैठकर उस संगीत माधुरी में डुबकियां लगाने लगा। वृद्ध तल्लीन होकर गाता रहा। बैरम खां भी बेसुध होकर सुनता रहा-वृद्ध अपने आराध्य से जागने की विनती कर रहा था-जागिये बृजराज कुंअर कमल कुसुम फूले।कुमुद बंद सकुचित भये भृंग लता फूले।तमचुर खग रौर सुनहु बोलत बनराईं।रांभति गौ खरिकन में बछरा हित धाईं।बिधु मलीन रबिप्रकास गावत नर-नारी।सूर स्याम प्रात उठौ अंबुज कर धारी।भजन का एक-एक शब्द बैरम खां की आत्मा में उतर गया। जाने कितना समय इसी तरह बीत गया। भजन पूरा करके जब वृद्ध गायक ने तानपूरा धरती पर रखा तो सूर्य देव धरती पर पर्याप्त आलोक फैला चुके थे। वृद्ध की दृष्टि बेसुध पड़े बैरम खां पर पड़ी।-“आप कौन हैं बाबा?” बहुत देर बाद बैरम खां ने ही मौन भंग किया।- “मैं इस छोटे से मंदिर का बूढ़ा पुजारी रामदास हूं।” “आप कौन हैं?”- “मैं पापी हूं। मैंने बहुत पाप किये हैं।” जाने कैसे अनायास ही बैरम खां के मुंह से निकला और फिर से आंसू बह निकले।-“भगवान शरणागत वत्सल हैं, सब पापों को क्षमा कर देते हैं, उन्हीं की शरण में जाओ भाई।” वृद्ध ने स्नेहसिक्त शब्दों से खान को ढाढ़स बंधाया।-“क्या आप मुझे एक भजन और सुनायेंगे।” बैरम खां ने गिड़गिड़ा कर कहा।वृद्ध फिर से तानपूरा लेकर बैठ गया और बहुत देर तक गाता रहा। जब बैरम खां उठा तो उसका मन पूरी तरह हल्का था। वह बहुत अनुनय करके वृद्ध को अपने साथ आगरा ले गया और अगले दिन दरबार आयोजित करके सबके सामने वृद्ध का गायन करवाया। जाने क्या था उस वृद्ध के भजनों में कि भरे दरबार में बैरम खां रोने लगा।2. अंतत: वह दिन भी आया जब अब्दुर्रहीम सब कुछ समेट-समाट कर चित्रकूट के लिए चल दिया। वह समेटना भी क्या था! एक विचित्र सी चेष्टा थी। आगरा और दिल्ली में खानखाना की बनवाई हुई जो हवेलियां थीं, वे सब हवेलियां उसने अपने आश्रितों, सम्बंधियों और नौकरों-चाकरों को दे दीं। दिल्ली में बैरम खां की बनवाई हुई हवेली उसने बेटी जाना के हवाले कर दी। घर का सारा सामान सेवकों और भिखमंगों में बांट दिया। यह सब-कुछ ऐसा ही था जैसे कोई गरुड़ पक्षी अपने सोने का पिंजरा काट कर मुक्त आकाश में विचरने के लिए उड़ चले। मुंह अंधेरे ही वह बैलगाड़ी में बैठ गया। बेटी जाना बेगम उसके सामने बैठी थी। कड़वे तेल की कुप्पी के क्षीण प्रकाश में बेटी के कातर मुंह और डबडबायी हुई आंखों को देखकर खानखाना ने अपना मुंह बैलगाड़ी से बाहर निकाला और गाड़ीवान से बोला- “चलो मियां! चित्रकूट चलो।”सचमुच ही पंछी अपना पिंजरा काट कर चित्रकूट के लिए उड़ चला था। वर्षों की साध पूरी होने जा रही थी। उसका मन दो हिस्सों में बंट गया था। एक हिस्सा बेटे-पोतों के मारे जाने से जार-जार रोता था तो दूसरा हिस्सा चित्रकूट की ओर चल देने के लिए उतावला था।-“अब्दुर्रहीम! मेरे मित्र!” रीवा नरेश ने लपक कर खान को गले लगा लिया।खान ने धीरे से अपने आप को छुड़ाते हुए कहा-“ये रहीम दर दर फिरैं मांगि मधुकरी खाहिं,यारों यारी छांड़ दो वे रहीम अब नाहिं।”-किन्तु अब्दुर्रहीम! आप यहां! इस दशा में ?” रीवा नरेश ने उसे फिर से गले लगाते हुए कहा। खानखाना ने मुस्कुराकर कहा- “चित्रकूट में रमि रहे, रहिमन अवध नरेस। जा पर विपदा परत है, सो आवत एहि देस।”पुस्तकें मिलींपुस्तक का नाम- मैं और मेरी पत्रकारितालेखक- बबन प्रसाद मिश्रमूल्य- 300 रु.पृष्ठ- 300प्रकाशक- मेधा बुक्सएक्स-11, नवीनशाहदरा,दिल्ली-110032पुस्तक का नाम- तोड़ो कारा तोड़ो-4लेखक- नरेन्द्र कोहलीमूल्य- 300 रु.पृष्ठ- 458प्रकाशक- किताब घर प्रकाशन4855-56/24,अंसारी रोड, दरियागंज,नई दिल्ली-110002पुस्तक का नाम- पुष्पांजलिलेखक- ब. नौबत सिंहपृष्ठ- 109प्रकाशक- स्टार पब्लिकेशंस प्रा.लि.4/5-बी, आसफअली रोड, नई दिल्ली- समीक्षकNEWS

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

narendra modi satta darshan seva sankalp parivartankari netritva

नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष : ‘सेवा’ से परिवर्तनकारी नेतृत्व तक की राजनीतिक यात्रा

IIT BHU University of Michigan MoU EV Research Prof Amit Patra Panchjanya

IIT रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री, अजीत डोभाल रहे मुख्य अतिथि

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तान से आई ₹119 करोड़ की हेरोइन जब्त: पंजाब में 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

BHU First Keyhole Heart Bypass Surgery MICS CABG Sir Sunderlal Hospital Varanasi

BHU में पहली बार ‘की-होल’ तकनीक से सफल हार्ट बाईपास सर्जरी: 5वें दिन मरीज को मिली छुट्टी, जानें खासियत!

CM Yogi

Aarogya Setu App UP Govt: अब आरोग्य सेतु ऐप पर मिलेगी मरीजों की लैब रिपोर्ट, योगी सरकार ने की तैयारी

archbishop of canterbury revokes-award-to pro osama imam tahir ashrafi

लादेन के फैन इमाम को 9/11 पर मिला सम्मान: चौतरफा घिरी कैंटरबरी चर्च, भारी विरोध के बाद अवॉर्ड वापस!

Load More

ताज़ा समाचार

narendra modi satta darshan seva sankalp parivartankari netritva

नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष : ‘सेवा’ से परिवर्तनकारी नेतृत्व तक की राजनीतिक यात्रा

IIT BHU University of Michigan MoU EV Research Prof Amit Patra Panchjanya

IIT रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री, अजीत डोभाल रहे मुख्य अतिथि

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तान से आई ₹119 करोड़ की हेरोइन जब्त: पंजाब में 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

BHU First Keyhole Heart Bypass Surgery MICS CABG Sir Sunderlal Hospital Varanasi

BHU में पहली बार ‘की-होल’ तकनीक से सफल हार्ट बाईपास सर्जरी: 5वें दिन मरीज को मिली छुट्टी, जानें खासियत!

CM Yogi

Aarogya Setu App UP Govt: अब आरोग्य सेतु ऐप पर मिलेगी मरीजों की लैब रिपोर्ट, योगी सरकार ने की तैयारी

archbishop of canterbury revokes-award-to pro osama imam tahir ashrafi

लादेन के फैन इमाम को 9/11 पर मिला सम्मान: चौतरफा घिरी कैंटरबरी चर्च, भारी विरोध के बाद अवॉर्ड वापस!

Disha Salian case: पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानिए क्या है पूरी कहानी?

दिल्ली विश्वविद्यालय में लहराया एबीवीपी का परचम

DUSU Election Result: दुनिया ने फिर देखा दम, DUSU में फिर गूंजा ABVP का परचम! छात्रों ने लहराया राष्ट्र प्रथम का ध्वज

Kanpur KDA Illegal Graveyard Removal

कानपुर में अवैध कब्रिस्तान पर चला KDA का चाबुक: सुबह 6 बजे भारी पुलिस बल के साथ खाली कराई सरकारी जमीन!

गदर मचाने वाले काउंट करें, हम नियुक्ति पत्र देते जाएंगे : सीएम योगी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies