| दिंनाक: 07 Jun 2003 00:00:00 |
|
टाटा चीन में अपने ताने-बाने का विस्तार करेगाचीन में टाटा इंफारमेशन टेक्नालाजी के महाप्रबंधक श्री वी. राजन्ना ने पाञ्चजन्य को बताया कि फिलहाल चीन में उनके 100 लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा आने वाले समय में वे एक बड़ा विस्तार करने वाले हैं, जिसके अन्तर्गत लगभग 200 कर्मचारी काम करेंगे। पर वे जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते। चीन में अच्छे अवसर हैं, पर एक बड़ी चुनौती भी है। हमें यहां की स्थिति का लाभ लेने के लिए सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की आवश्यकता है। क्षणिक उत्पादन की अधिकता में हम नुकसान भी उठा सकते हैं जैसा कि पश्चिम की अनेक कंपनियां महसूस कर रही हैं।27