गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को भोग लगाने की विशेष परंपरा होती है। इस दिन बप्पा को उनका प्रिय भोग अर्पित किया जाता है।

आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर आप बप्पा को क्या भोग लगा सकते हैं।

मोदक यह गणेश जी का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। 

बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू, या तिल-गुड़ के लड्डू भी पसंद हैं।

शुद्ध देसी घी में गुड़ मिलाकर भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। यह बहुत ही सात्विक और पारंपरिक भोग है।

आप बेसन या सूजी का हलवा भी तैयार कर भोग लगा सकते हैं।