रक्षाबंधन पर भाई के लिए खास घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।
इस खास मौके पर आप अपने भाई को घर पर बने स्वादिष्ट गुलाब जामुन खिला सकती हैं। आइए जानते हैं गुलाब जामुन बनाने की आसान विधि।
सामग्री- खोया-1 कप (150 ग्राम), मैदा- 2 टेबलस्पून, बेकिंग सोडा- 1 चुटकी, दूध- 2-3 टेबलस्पून (गूंथने के लिए), घी / तेल: तलने के लिए।
चाशनी के लिए- चीनी- 2 कप, पानी-1.5 कप, इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून, केसर के धागे- 5-6।
विधि- एक भगोने में चीनी और पानी मिलाकर गैस पर रखें। उबाल आने पर इसे 8-10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक हल्की गाढ़ी चाशनी बन जाए।
इसमें इलायची पाउडर, गुलाब जल और केसर डालें। गैस बंद कर दें और ढककर अलग रखें।
खोया को अच्छी तरह मसल लें ताकि उसमें कोई दाने न रहें। इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर नरम और चिकना आटा गूंथ लें। आटे से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें। ध्यान रखें कि दरारें न हों।
कढ़ाही में घी/तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। बहुत ज्यादा गरम न हो वरना जामुन बाहर से काले हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
एक बार में 4-5 बॉल्स डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
तले हुए गुलाब जामुन को तुरंत गर्म चाशनी में डालें। कम से कम 1-2 घंटे तक इन्हें चाशनी में रहने दें ताकि अच्छे से मीठे हो जाएं।
गुलाब जामुन को गरम या ठंडा सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स (बादाम/पिस्ता) से गार्निश कर सकते हैं।