लीची में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
गर्मियों में लीची खाना फायदेमंद माना जाता है।
आइए जानते हैं लीची में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसे खाने के क्या फायदे हैं।
लीची में विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
रोजाना लीची खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
लीची में विटामिन सी पाया जाता है, इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
लीची खाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।
अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो लीची खाना फायदेमंद माना जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।