कांवड़ मेला बना आस्था का महाकुंभ, 4 करोड़ से अधिक शिवभक्त शामिल

हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में अब तक करीब 4 करोड़ 10 लाख शिवभक्त आ चुके हैं।

आज सावन की शिवरात्रि है और यही कांवड़ मेला का अंतिम दिन भी है, फिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है।

हरिद्वार के घाटों और सड़कों पर भगवा वस्त्र पहने कांवड़ियों की भीड़ दिखाई दे रही है।

हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ महादेव और देहरादून के मंदिरों में भक्त "हर हर महादेव" के साथ जल चढ़ा रहे हैं।