घर पर ऐसे बनाएं मैंगो रबड़ी

मैंगो रबड़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

आइए जानते हैं घर पर मैंगो रबड़ी बनाने की आसान विधि।

सामग्री- फुल फैट दूध – 1 लीटर, आम (पका हुआ), चीनी – 3-4 टेबलस्पून, केसर के धागे – कुछ, इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून, कटे हुए मेवे – बादाम, पिस्ता (सजावट के लिए)।

विधि- एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालें। जैसे ही उबाल आए, आँच धीमी कर दें।

दूध को धीमी आंच पर पकाते रहें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि तली में न लगे। जब दूध लगभग आधा रह जाए, तब उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें।

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और रबड़ी को पूरी तरह ठंडा होने दें।

आम का पल्प तैयार करें। जब रबड़ी ठंडी हो जाए तब उसमें आम का पल्प मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।

तैयार मैंगो रबड़ी को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और ठंडी-ठंडी सर्व करें।