घर पर ऐसे बनाएं आम का अचार

आम का अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि।

सामग्री- कच्चे आम – 1 किलो (खट्टे और कड़क), नमक –स्वादानुसार, हल्दी पाउडर – 2 टेबल स्पून, लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार, सौंफ– 2 टेबल स्पून, मेथी दाना – 2 टेबल स्पून, कलौंजी (निगेला सीड्स) – 1 टेबल स्पून, राई– 1 टेबल स्पून, हींग – 1/2 टीस्पून,सरसों का तेल – 300-400 ml।

विधि- कच्चे आमों को अच्छे से धो लें और कपड़े से पोंछकर 5-6 घंटे या पूरी रात धूप में रखकर सुखा लें ताकि पानी न रहे।

आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। गुठली के पास वाला हिस्सा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेथी दाना और सौंफ को थोड़ा दरदरा कूट लें। आप चाहें तो हल्का सा भून भी सकते हैं।

एक बड़े बर्तन में आम के टुकड़े डालें। अब उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, मेथी, कलौंजी, राई, हींग मिलाएं। सबको अच्छे से मिलाएं।

सरसों का तेल गरम करें जब तक हल्का धुआं उठे, फिर ठंडा कर लें (गुनगुना)। इस तेल को आम और मसालों वाले मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

अब इस मिश्रण को कांच के साफ सूखे बर्तन (जार) में डालें। 3-4 दिन तक रोज दिन में एक बार चमचे से हिलाएं।

अचार के जार को 7-10 दिन तक धूप में रखें ताकि यह अच्छे से पक जाए।