घर पर ऐसे बनाएं खोया लड्डू

खोया लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

सामग्री- खोया – 250 ग्राम (भुना हुआ),पिसी हुई चीनी- स्वादानुसार, इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच, बारीक कटे हुए मेवे– 2-3 टेबल स्पून, घी-1 टेबल स्पून (भूनने के लिए), केसर– वैकल्पिक।

विधि- एक कढ़ाही में 1 टेबल स्पून घी गरम करें। उसमें खोया डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

भुने हुए खोया को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। जब खोया पूरी तरह ठंडा हो जाए, उसमें बूरा चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें।

हाथ में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बनाएं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा पिस्ता या केसर से सजाएं।

लड्डू को एयर टाइट डिब्बे में भरें। ये फ्रिज में 6-7 दिन तक आसानी से टिक जाते हैं।

इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।