घर पर कैसे बनाएं चॉकलेट पेड़ा?

चॉकलेट पेड़ा एक स्वादिष्ट मिठाई है जो घर पर आसानी से बनाई जा सकती है।

आइए जानते हैं घर पर चॉकलेट पेड़ा बनाने की आसान विधि।

सामग्री-खोया – 1 कप (200 ग्राम), पिसी चीनी –स्वादानुसार, कोको पाउडर – 2 टेबलस्पून, घी – 1 टेबलस्पून, इलायची पाउडर (वैकल्पिक) – ¼ टीस्पून,ड्राई फ्रूट्स (सजावट के लिए) – कटे हुए काजू, पिस्ता, आदि।

विधि- एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें। उसमें मावा डालें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए 5-6 मिनट तक भूनें जब तक वह हल्का सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे।

गैस बंद करें और मावा थोड़ा ठंडा होने दें। अब उसमें कोको पाउडर, पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें ताकि कोई गुठली न रहे।

मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें और हाथ से अच्छी तरह गूंधें ताकि वह चिकना हो जाए।

अब मिश्रण से छोटे-छोटे पेड़े बना लें। चाहे तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और हल्के दबाव से चिपका दें।

पेड़ों को थोड़ी देर फ्रिज में रखें ताकि वह सेट हो जाएं।