घर पर ऐसे उगाएं हरा पुदीना

पुदीने का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

ऐसे में आइए जानते हैं घर पर हरा पुदीना उगाने की आसान विधि।

सामग्री- पुदीने की ताज़ी डंडियाँ, गमला या बाल्टी, मिट्टी, पानी, धूप वाली जगह।

कैसे उगाएं पुदीना- बाजार से ताज़ी पुदीने की डंडियाँ लें। उनमें से 4-6 इंच लंबी कुछ हेल्दी डंडियाँ चुनें।

निचले पत्ते हटा दें (ताकि पानी में सड़ें नहीं)। अब कटिंग को एक गिलास पानी में डालें।

हर 2-3 दिन में पानी बदलते रहें। करीब 7-10 दिनों में जड़ें निकलने लगेंगी। जब पौधा लगाने का समय आए, तो गमले के नीचे पानी की निकासी के लिए थोड़े कंकड़ डालें। फिर उसमें मिट्टी और खाद का मिश्रण भरें।

जब जड़ें 1-2 इंच की हो जाएं, तब उन्हें मिट्टी में 1-1.5 इंच गहराई तक लगाएं। हल्के हाथ से दबाकर पानी दें।

पुदीने को रोज़ हल्की धूप में रखें (4-5 घंटे की धूप सही होती है)। मिट्टी को नम रखें लेकिन ज्यादा पानी न दें।

हर 2 हफ्ते में थोड़ी खाद डाल सकते हैं। जब पत्तियाँ अच्छी तरह बढ़ जाएं (लगभग 25-30 दिन में), तो ऊपर से पत्तियाँ तोड़ सकते हैं।

हमेशा ऊपर से काटें ताकि नीचे से नई शाखाएँ निकलती रहें। पुदीना बहुत जल्दी फैलता है, इसलिए अगर जमीन में उगा रहे हैं तो कंटेनर में लगाना बेहतर है।