सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, जानिए आज का ताजा भाव
बीते शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सोने में 2100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। MCX पर सोने का भाव 1,57,647 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जिसमें 2196 रुपये की तेजी आई।
सोने का न्यूनतम स्तर 1,55,546 रुपये और उच्चतम स्तर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी की कीमत में लगभग 12,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई।
MCX पर चांदी का भाव 2,61,677 रुपये प्रति किलो रहा।
चांदी का न्यूनतम स्तर 2,58,000 रुपये और उच्चतम स्तर 2,64,885 रुपये प्रति किलो रहा।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम- पटना – 1,57,070 रुपये / 10 ग्राम, जयपुर – 1,57,130 रुपये / 10 ग्राम, कानपुर और लखनऊ – 1,57,260 रुपये / 10 ग्राम, भोपाल और इंदौर – 1,57,380 रुपये / 10 ग्राम, चंडीगढ़ और रायपुर – 1,57,150 रुपये / 10 ग्राम।
आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।