घर पर ऐसे बनाएं सौंफ का शरबत

गर्मियों में सौंफ का शरबत पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

आइए जानते हैं घर पर रोजाना सौंफ का शरबत पीने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

सामग्री- सौंफ – 4 टेबलस्पून, चीनी – 1 कप (स्वादानुसार), पानी – 3 कप, नींबू का रस – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक), इलायची – 2-3 (पीसी हुई), बर्फ के टुकड़े- आवश्यकतानुसार।

विधि- सौंफ को रातभर या कम से कम 5-6 घंटे के लिए 1 कप पानी में भिगो दें। भीगी हुई सौंफ को उसी पानी के साथ मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।

अब इस मिश्रण को मलमल के कपड़े या छन्नी की मदद से छान लें। आप चाहें तो दो बार छान सकते हैं ताकि शरबत एकदम साफ हो।

एक पैन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालें और मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए। फिर ठंडा होने दें।

सौंफ का रस, तैयार की गई चाशनी, थोड़ा नींबू का रस और पीसी हुई इलायची को एक साथ मिला लें।

एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार सौंफ का शरबत डालें। चाहें तो थोड़ी सी पुदीना पत्ती से सजाएं।

इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।