
आरोपी फरमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। पटेल नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दी थी कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया। हलाला के बाद तीन तलाक दे दिया। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के दिए गए निर्देश। पटेलनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर फरमान को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई यूसीसी के तहत की जा रही है।