गुरु पूर्णिमा : त्याग, तप और तेज का प्रतिनिधि भगवा ध्वज
September 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

गुरु पूर्णिमा : त्याग, तप और तेज का प्रतिनिधि भगवा ध्वज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह दिन संघ के छह प्रमुख त्योहारों (वर्ष प्रतिपदा, विजयादशमी, मकर संक्रांति, हिंदू साम्राज्य दिवस, गुरु पूर्णिमा और रक्षा बंधन) में से एक है, जिन्हें संघ अपनी विभिन्न शाखाओं के माध्यम से मनाता है। स्वयंसेवक त्याग, तप और तेज के प्रतीक भगवा ध्वज के सामने श्रद्धा स्वरूप गुरुदक्षिणा अर्पित करते हैं

Written byपाञ्चजन्यपाञ्चजन्य
Jul 28, 2026, 01:45 pm IST
inभारत

भारत में गुरु पूर्णिमा का पर्व केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक जीवंत परंपरा है, जो प्राचीनकाल से हमारे जीवन और चिंतन का अभिन्न अंग रही है। यह पर्व न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का मूल स्रोत भी है। हमारे धर्मग्रंथों, महाकाव्यों, दर्शनों और लोक परंपराओं में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। कहीं गुरु रूप में कोई संत, कहीं ऋषि-महर्षि, और कहीं स्वयं भगवान तक को प्रतिष्ठित किया गया है। और कहीं गुरु के रूप में केसरिया ध्वज-एक चेतन प्रतीक, जो त्याग, तप और तेज का प्रतिनिधि है।

गुरु और भगवा ध्वज

दोनों किसी व्यक्ति या वस्तु मात्र नहीं, बल्कि तत्व हैं। जहां गुरु अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाता है, वहीं भगवा ध्वज त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। इतिहास साक्षी है कि जब भी देश पर संकट आया, हमारे वीरों ने केसरिया ध्वज को गुरु मानकर रणभूमि में उतरने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस परंपरा को युगानुकूल रूप में अपनाया। डॉ. हेडगेवार ने आज से 100 वर्ष पूर्व जिस संगठन की नींव रखी, उसमें कोई व्यक्तिगत गुरु नहीं है, बल्कि एक ध्वज है, जो प्रेरणा भी है और दिशा भी। वह ध्वज केवल एक रंग या कपड़ा नहीं है, वह भारत के चरित्र, समर्पण और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। आज भी संघ के स्वयंसेवक, इसी भगवा ध्वज से प्रेरणा लेकर, आपदा और संकट के समय राष्ट्र के लिए तन-मन-धन से सेवा में जुटते हैं।

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु-शिष्य परंपरा की शुरुआत स्वयं भगवान ब्रह्मा–विष्णु–महेश से मानी जाती है और वेदों में ‘श्रुति’ परंपरा के माध्यम से यह ज्ञान गुरु से शिष्य तक पहुंचाया गया। वेदव्यास जी को गुरु पूर्णिमा के साथ विशेष रूप से जोड़ा जाता है, क्योंकि उन्होंने वेदों का संकलन किया, जिनमें ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद शामिल हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा को ‘व्यास पूर्णिमा’ भी कहते हैं। महर्षि व्यास ने राष्ट्र जीवन के श्रेष्ठतम गुणों को निर्धारित करते हुए उनके महान आदर्शों को चित्रित करते हुए विचार तथा आचारों का समन्वय करते हुए न केवल भारतवर्ष का अपितु संपूर्ण मानव जाति का मार्गदर्शन किया। इसलिए भगवान वेदव्यास जगत के गुरु हैं।

रामायण और महाभारत

रामायण और महाभारत में गुरु को केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि धर्म, नीति और मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक के रूप में देखा गया है। गुरु स्वयं जीवन का प्रकाश हैं, और गुरु पूर्णिमा उसी परंपरा की स्मृति है। महर्षि वशिष्ठ न केवल राजा दशरथ के कुलगुरु थे, बल्कि उन्होंने श्रीराम, श्रीलक्ष्मण, श्रीभरत और श्रीशत्रुघ्न को वेद, धर्म, नीति और राज्यशास्त्र की गहन शिक्षा दी। उनका शिक्षण केवल शास्त्रों तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने धर्मराज्य की अवधारणा को भी प्रतिपादित किया और राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महर्षि विश्वामित्र, श्रीराम और श्रीलक्ष्मण के युद्ध-गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उन्होंने दोनों राजकुमारों को ताड़का और मारीच जैसे राक्षसों से युद्ध करना सिखाया और उन्हें गायत्री मंत्र, बाला और अतिबाला जैसी दिव्य विद्याओं की दीक्षा दी। यह केवल युद्ध कौशल नहीं था, बल्कि आत्मशक्ति, संयम और धर्मरक्षा की शिक्षा भी थी। महर्षि विश्वामित्र की दीक्षा के बाद ही श्रीराम एक साधारण राजकुमार से धर्म-रक्षक योद्धा के रूप में प्रतिष्ठित हुए और आगे चलकर उन्होंने राक्षसी शक्तियों का विनाश कर लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। हनुमान जी और भगवान श्रीराम संवाद में भक्ति, सेवा और शिष्यत्व की चरम अभिव्यक्ति मिलती है। यद्यपि हनुमान जी परम बलवान, ज्ञानी और सिद्ध थे, फिर भी उन्होंने स्वयं को भगवान् श्रीराम का शिष्य माना और पूर्ण समर्पण के साथ उनकी सेवा में जीवन अर्पित कर दिया। हनुमान जी ने अपने कर्म और वचन से बार-बार यह दर्शाया कि उनके लिए सबसे बड़ा धर्म रामकाज है।

महाभारत में गुरु की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक रही है, विशेषकर द्रोणाचार्य के रूप में। द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों सहित सभी राजकुमारों को धनुर्विद्या की शिक्षा दी, परंतु अर्जुन को उनकी एकाग्रता, समर्पण और गुरु-सेवा के कारण विशेष प्रिय माना। उन्होंने केवल युद्धकला ही नहीं, बल्कि एक सच्चे शिष्य के गुण भी सिखाए। भगवान कृष्ण न केवल अर्जुन के मित्र और सारथी थे, बल्कि उनके गुरु भी बने। महाभारत के युद्धभूमि में जब अर्जुन मोहवश शस्त्र त्याग कर बैठ गए, तब कृष्ण ने उन्हें केवल युद्ध का ही नहीं, बल्कि धर्म, आत्मा, ब्रह्म, कर्म, और मोक्ष का ज्ञान दिया।

भगवा ध्वज का गुरु स्वरूप

भगवा ध्वज भारत की आध्यात्मिक, सैन्य, सांस्कृतिक और त्याग परंपरा का प्रतीक रहा है। इसकी प्रतिष्ठा केवल एक झंडे के रूप में नहीं, बल्कि गुरु–तत्व के प्रतीक रूप में भी रही है। यही कारण है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठन में किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि ध्वज को गुरु माना जाता है। यह कोई आधुनिक रचना नहीं, बल्कि इसका आधार भारत के वेदों, उपनिषदों, महाकाव्यों, पुराणों, और दर्शन शास्त्रों में गहराई से निहित है। वेदों में ध्वज को वीरता और संगठन का प्रतीक माना गया है। ऋग्वेद में देवताओं से प्रार्थना की जाती है कि वे अपने रथों और ध्वजों सहित हमारे यज्ञ में पधारें।

हमारे समाज की सांस्कृतिक जीवनधारा में यज्ञ का बड़ा महत्व रहा है। ‘यज्ञ’ शब्द के अनेक अर्थ हैं। व्यक्तिगत जीवन को समर्पित करते हुए समष्टि जीवन को परिपुष्ट करने के प्रयास को ही ‘यज्ञ’ कहा गया है। श्रद्धामय, त्यागमय, सेवामय, तपस्यामय जीवन व्यतीत करना ही यज्ञ है। यज्ञ के अधिष्ठात्री देवता अग्नि हैं। अग्नि का प्रतीक ज्वाला, और ज्वालाओं का प्रतिरूप-हमारा परमपवित्र ‘भगवा ध्वज।’
यह ध्वज-परंपरा रामायण और महाभारत में और अधिक सजीव हो उठती है। रामायण में युद्ध के समय रथों पर ध्वज नेतृत्व, शक्ति और विजयी संकल्प का प्रतीक था। वहीं महाभारत में अर्जुन के रथ पर स्थित कपिध्वज (हनुमानध्वज) को विशेष महत्व प्राप्त है।

अज्ञान का प्रतीक है अंधकार, और ज्ञान का प्रतीक है सूर्य। पुराणों में कहा गया है कि सूर्य नारायण रथ में बैठकर आते हैं। उनके रथ में सात घोड़े लगे हैं और उनके आगमन के बहुत पहले उनके रथ की सुनहरी गैरिक ध्वजा फड़कती हुई दिखाई देती है। इसी ध्वज को हमने हमारे समाज का परम आदरणीय प्रतीक माना है। यह भगवान का ध्वज है। इसीलिए उसे हम भगवद-ध्वज कहते हैं। उसी से आगे चलकर शब्द बना– ‘भगवा ध्वज।’ अतः यज्ञ-ज्वाला का प्रतीक, आत्म-समर्पण का द्योतक, पवित्र ध्वज ही अपना आदर्श है।

मध्यकाल में राजपूत योद्धा युद्ध में जाने से पूर्व केसरिया ध्वज को प्रणाम करते और उसे इष्टदेव तथा गुरु का स्थान देते थे। यही परंपरा मराठा साम्राज्य में भी रही। छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने राज्याभिषेक के समय भगवा ध्वज को गुरु स्वीकार करते हुए घोषणा की थी। ध्वज को गुरु मानने की यह परंपरा योग और संत परंपरा में भी प्रमुख रूप से दिखाई देती है। नाथ संप्रदाय और रामानंद संप्रदाय में केसरिया वस्त्र और ध्वज गुरु के प्रतीक माने जाते हैं। अनेक मठों और अखाड़ों में शिष्य को दीक्षा ध्वज के नीचे दी जाती है, और शिष्य सबसे पहले उस गुरु-स्वरूप ध्वज को प्रणाम करता है।

संघ और भगवा ध्वज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक किसी व्यक्ति या ग्रंथ की जगह भगवा ध्वज को अपना मार्गदर्शक और गुरु मानते हैं। जब डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रवर्तन किया, तब अनेक स्वयंसेवक चाहते थे कि संस्थापक के नाते वे ही इस संगठन के गुरु बनें; क्योंकि उन सबके लिए डॉ. हेडगेवार का व्यक्तित्व अत्यंत आदरणीय और प्रेरणादायी था। इस आग्रहपूर्ण दबाव के बावजूद डॉ. हेडगेवार ने हिंदू संस्कृति, ज्ञान, त्याग और संन्यास के प्रतीक भगवा ध्वज (केसरिया झंडा) को गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का निर्णय किया। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष व्यास पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के दिन संघ-स्थान पर एकत्र होकर सभी स्वयंसेवक भगवा ध्वज का विधिवत् पूजन करते हैं।

अपनी स्थापना के तीन साल बाद संघ ने 1928 में पहली बार गुरुपूजा का आयोजन किया था। तब से यह परंपरा अबाध रूप से जारी है और भगवा ध्वज का स्थान संघ में सर्वोच्च बना हुआ है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मुख्यत: तीन कारणों से भगवा ध्वज को गुरु के रूप में स्वीकार किया-एक, ध्वज के साथ ऐतिहासिकता जुड़ी है और यह किसी संगठन को एकजुट रखते हुए उसके विकास में सहायक होता है। दूसरा, भगवा ध्वज में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की वह विचारधारा सर्वाधिक प्रखर रूप में प्रतिबिंबित होती है, जो संघ की स्थापना का प्रबल आधार है। तीसरा, किसी व्यक्ति की जगह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक भगवा ध्वज को सर्वोच्च स्थान देकर संघ यह सुनिश्चित करने में सफल रहा कि वह व्यक्ति-केंद्रित संगठन नहीं बनेगा। यह सोच बहुत सफल रही।

पुनर्जागरण का प्रतीक

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह ने जब हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हजारों सिख योद्धाओं की फौज का नेतृत्व किया, तब उन्होंने केसरिया झंडे का उपयोग किया। यह ध्वज हिंदुत्व के पुनर्जागरण का प्रतीक है। इस झंडे से प्रेरणा लेते हुए महाराजा रणजीत सिंह के शासन काल में सिख सैनिकों ने अफगानिस्तान के काबुल-कंधार तक को जीत लिया था। उस समय सेनापति हरि सिंह नलवा ने सैनिकों का नेतृत्व किया था। जब राजस्थान पर मुगलों का हमला हुआ, तब राणासांगा और महाराणा प्रताप के सेनापतित्व में राजपूत योद्धाओं ने भी भगवा ध्वज से वीरता की प्रेरणा लेकर आक्रमणकारियों को रोकने के लिए ऐतिहासिक युद्ध किए। छत्रपति शिवाजी और उनके साथियों ने मुगल शासन से मुक्ति और हिंदू राज्य की स्थापना के लिए भगवा ध्वज की छत्रछाया में ही निर्णायक लड़ाइयां लड़ीं।

संघ और गुरु दक्षिणा

संघ में गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु दक्षिणा कार्यक्रम मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक अपने गुरु- भगवा ध्वज को प्रणाम करते हैं, पुष्प चढ़ाते हैं और एक अचिह्नित लिफाफे में संगठन के लिए एक पुष्प के साथ अपना वर्ष भर का श्रेष्ठ योगदान समर्पित करते हैं। संघ की प्रत्येक शाखा गुरु पूर्णिमा से गुरुदक्षिणा के कार्यक्रमों का आयोजन आरंभ करती है। लगभग एक माह तक ये आयोजन चलते हैं। इसके दो मुख्य उद्देश्य हैं-पहला, प्राचीन भारत की उस गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाना, जिसमें शिक्षा पूरी करने वाले सभी शिष्य आदर और कृतज्ञता के भाव से अपने गुरु को यथाशक्ति दक्षिणा अर्पित करते थे। इसमें धन की राशि नहीं, कृतज्ञता की भावना महत्व रखती है। गुरु पूजा का कार्यक्रम बड़ी सादगी के साथ संपन्न किया जाता है। स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में गणवेश में नहीं, बल्कि पारंपरिक भारतीय परिधान (धोती-कुर्ता या पाजामा-कुर्ता) में उपस्थित होते हैं। गुरुपूजा कार्यक्रम का प्रारंभ भी शाखा लगने की तरह किसी कमरे या सभागार में भगवा ध्वज फहराने के साथ होता है; लेकिन उस दिन सिर्फ ध्वज-पूजन और बौद्धिक का कार्यक्रम होता है। पूजन के ध्वजदंड के निकट धूप-दीप जलाकर वहां डॉ. हेडगेवार और श्रीगुरुजी के बड़े आकार के चित्र रखे जाते हैं। पास में ही पुष्प रखे होते हैं, जिनसे ध्वज की पूजा की जा सके।

कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किसी गणमान्य व्यक्ति या संघ के किसी वरिष्ठ अधिकारी का बौद्धिक संबोधन होता है। संघ अपेक्षा करता है कि शाखा अपने क्षेत्र में रहने वाले किसी सम्मानित डॉक्टर, वकील, प्राध्यापक, सेना के अवकाश-प्राप्त अधिकारी या सुविख्यात व्यक्ति को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित करने के लिए गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के अवसर का उपयोग करें। इससे संगठन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से इतर सदस्यों को शामिल करने में मदद मिलती है। दैनिक शाखा की तरह कार्यक्रम का समापन संघ की ध्वज प्रार्थना से होता है। वर्ष में एक बार ‘गुरु दक्षिणा’ दी जाती है।

इस लेख को भी पढ़ें-

गुरु पूर्णिमा पर विशेष : ऐसे शुरू हुई गुरु दक्षिणा की परंपरा

Topics: केसरिया ध्वजसांस्कृतिक राष्ट्रवादगुरु गोविंद सिंहत्यागहिन्दू संस्कृतिव्यास पूर्णिमाडॉ. हेडगेवारतप और तेजछत्रपति शिवाजी महाराजभगवा ध्वजगुरु पूर्णिमागुरु-शिष्य परंपराRSSगुरु दक्षिणापाञ्चजन्य विशेष
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोहनराव भागवत

सरसंघचालक जी का विदेश प्रवास : बात भारत की

आघात की राजनीति

शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद के मंच पर विराजमान स्वामी विवेकानंद। इसी मंच से उन्होंने पश्चिम को हिंदू धर्म और वेदांत से परिचित कराते हुए अपना पहला भाषण दिया था।

सरसंघचालक श्री मोहन भागवत का विदेश प्रवास : क्षण-विलक्षण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दत्तात्रेय होसबाले। मंच पर बैठे हैं डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू ‘ एवं श्री जयप्रकाश

‘अपरिचित को परिचित और परिचित को मित्र बनाएं’

ए. बालकृष्ण : 3 मई, 1938-27अगस्त, 2026

स्मृतिशेष : ए. बालकृष्ण -समर्पित सेवाव्रती

आरएसएस ने सेवा के 100 वर्ष किए पूरे : लंदन में सुनील आंबेकर ने बताया सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के UK दौरे का प्लान

Load More

ताज़ा समाचार

विदेशी अंशदान का नियमन : आज के समय की आवश्यकता

विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना : पहले चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

Weather Update: 8 सितंबर को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और बंगाल में भारी बारिश, 70KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

प्रतीकात्मक चित्र

ब्रिटेन: सोशल मीडिया पोस्ट के चलते 5 साल में 60 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार, अभिव्यक्ति की आजादी पर छिड़ी बहस

प्रतीकात्मक तस्वीर

‘हिंदू बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं जिहादी’, VHP ने गरबा के लिए तय किए दिशा-निर्देश, हिंदू परंपरा का करना होगा पालन

हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

हिमालय दिवस: मुख्यमंत्री धामी की घोषणा- हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

हल्द्वानी : शुद्धिकरण विवाद पर हाईकोर्ट में 2 FIR, सरकार ने दिया जवाब, याचिका निस्तारित

आज का सोना चांदी भाव

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में नरमी, जानें शहर का ताजा भाव

Weather Update: 12 घंटे के भीतर 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश… मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी

8 सितंबर का पंचांग

8 सितंबर पंचांग: भौम प्रदोष पर बन रहे ये खास संयोग, जानें राहुकाल से लेकर शुभ मुहूर्त तक सबकुछ

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies