देहरादून: थाना सहसपुर के ग्राम बैरागी वाला में मुसलमानों द्वारा एक हिंदू परिवार अशोक, राजेश, विनोद पुत्र भगवत पर हमला किया गया हमले में विनोद की मृत्यु हो गई है तथा राजेश गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, अशोक, विनोद आदि निवासी बैरागीवाला जो कि अपने खेतों पर सिंचाई कर कर रहे थे, के साथ कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा पानी की सप्लाई को लेकर मारपीट की गई है। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि मुस्लिम युवकों की भीड़ ने हिंदू परिवार के घर में जाकर पुनः मारपीट की गई और महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की।
इस घटना में विनोद की धारधार हथियार के वार से मौत हो गई जबकि अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना की बाद थोड़ा तनाव की स्थिति है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से संयम बरतने को कहा गया है। हालात को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई है आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।











