असम: हिंदुत्व की छत्रछाया, सामाजिक न्याय का संकल्प और महिला कल्याण की भावना ने भाजपा को सत्ता सौंपी
June 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत असम

असम: हिंदुत्व की छत्रछाया, सामाजिक न्याय का संकल्प और महिला कल्याण की भावना ने भाजपा को सत्ता सौंपी

असम की जीत मूल्यगत राजनीति की जीत है, इस जीत ने बताया कि अल्पसंख्यक जीत की गारंटी नहीं है।

Written byप्रदीप पंडितप्रदीप पंडित
May 7, 2026, 08:38 pm IST
in असम
असम चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की जीत के उल्लास में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा।

असम चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की जीत के उल्लास में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा।

विकसित राष्ट्रवाद और उदार हिंदुत्व की छत्रछाया तले सामाजिक न्याय के संकल्प और महिला कल्याण की भावना ने असम में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपी है। फिर से हिमंता पर विश्वास जताया। यह वह विश्वास है जिसे आरंभ से ही उनके समर्थक सौ सीटों से अधिक विजय की घोषणा के साथ व्यक्त करते रहे हैं, जिसे पाञ्चजन्य पहले लिख चुका है।

मूल्यगत राजनीति की जीत

असम की जीत मूल्यगत राजनीति की जीत है, इस जीत ने बताया कि अल्पसंख्यक जीत की गारंटी नहीं है। इस जीत ने बताया कि राज्य की जनता से पहचान, नागरिकता और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस को व्हीलचेयर पर आने पर मजबूर कर दिया है । यह मतदान हिमंत विश्व शर्मा की जाति, माटी और भेति (पहचान, जमीर और मातृभूमि ) पर किया गया मतदान है ।असम ने इस बार पहले से कह रखा था कि जो भी असम संस्कृति को अपने भाव-संकल्प की चादर से ओढ़ेगा, अहोम संस्कृति को अपनाएगा, शांति की गारंटी देगा, प्रदेश उसका साथ देगा। हिमंत ने कदम दर कदम यही किया और समूची पार्टी ने उनका साथ दिया।

चुनाव की शुरुआत से ही भाजपा के साथ रही जनता

असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलवाने की बात हो या बागुडुंबा जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का मसला, लचित बरफुकन के 400वें जन्मदिन को प्रदेश स्तर पर मनाए जाने के साथ गृह मंत्री अमित शाह की पैनी दृष्टि और रणनीति से, जनता चुनाव के आरंभ से ही भाजपा से दूर नहीं गई। चुनाव को संघर्षमय दिखाने की गरज से कुछ लोग चाय बगान क्षेत्र को कांग्रेस के साथ बता दे रहे थे। पहले कभी यहां के कामगार साथ थे भी, लेकिन हिमंता के मुख्यमंत्री बनने के बाद वहां का समाज और उनकी समझ सरकार की नई गतिशील योजनाओं के साथ जुड़ गए।

भगवान शंकरदेव के आख्यान को नहीं समझी कांग्रेस

जनजातीय हलका हो या बोडो, किसी ने भी हिमंत की तरफ पीठ नहीं की और कांग्रेस “शरण नाम धर्म:” के भगवान शंकरदेव के आख्यान को समझ नहीं पाई। असम संस्कृति कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत है, नामधर उसके प्रमाण हैं। यहाँंजाति-पाति नहीं, सामुदायिक प्रार्थना महत्वपूर्ण है। यह असम का भाव प्रदेश है। असमिया दर्शन के इस भाव को समझते हुए ही हिमंता आसू से यात्रा आरंभ कर कांग्रेस के गलियारे के बाद वहां पहुंचे, जहां वे स्वयं पहुंचना चाह रहे थे या कहें कि असम उन्हें पहुंचाना चाह रहा था।

एक नई सुबह और उजियारे की ओर बढ़ता असम

मैं पहले दिन से असम चुनाव को बारीकी से देख रहा हूं। मैंने पाया कि हिमंत ने प्रदेशवासियों को ऐतिहासिक गौरव को फिर से स्थापित किया ही, उन्हें यकीन भी दिलाया कि ब्रह्मपुत्र एक नई सुबह और एक उजियारे की तरफ बढ़ रही है। अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ उन्होंने मोदी सरकार के वृहद और अपनत्वी नीतियों को अनवरत प्रचारित किया है। क्रियान्वित किया। इसे वहां के सचिवालय से कोई भी प्रमाणित कर सकता है। माना कि हिमंत का आगमन कांग्रेस से हुआ, लेकिन उनका भाव-प्रदेश संभवतया तब भी भाजपा की अवधारणा का रहा होगा। जैसे यास्क कहते हैं, “पुरा नवम् मठति, पुरा नवम् भवति, ”पुराना नया हो जाता है।

संवाद में निपुण हिमंत

मार्क बुवर ने कहा है कि संवाद से बड़ी घटना धरती पर उदित नहीं हुई और संवाद में हिमंत निपुण हैं। यह उन्होंने इस चुनाव में साबित किया। इसलिए वह हर वर्ग से उसके मन की जमीन तक पहुंचकर अपनी बात सम्प्रेषित कर लेते हैं। महिलाओं से, युवाओं से, जनजातियों से अर्थात सभी से उनके हक की परिधि में खड़े होकर बात करते हैं। यही वजह है कि मोदी संकल्प को असम में सिद्धि बनाने में गौरव गोगोई और उनकी कांग्रेस कोई अवरोध नहीं खड़े कर पायी।

एक ही गोद से उपजीं भारतीय भाषाएं

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता और असम के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई में कांग्रेस को अपनी पार्टी का उज्जवल भविष्य दिखाई दे रहा था। लेकिन पहली कुश्ती में ही धोबी पछाड़ खा गए। जोरहट जहां से वह सांसद हैं, वहां से विधानसभा चुनाव स्वयं भी हार गए और समूची पार्टी को भी हरवा दिया। जोरहट वह क्षेत्र है जहां से उनके पिता तरुण गोगोई ने सार्वजनिक जीवन में पहला कदम रखा था, वहीं से 23,000 वोटों से गौरव हारे। वजहें बिल्कुल साफ हैं कि कांग्रेस अपने बुनियादी विचारों से हटी ही नहीं अल्पसंख्यक और आरोपवाद को शॉर्टकट समझने लगी। उसने हिंदी हृदय-प्रदेश को असम से काटने की वर्षों गुस्ताखी की। बिना यह जाने कि भारतीय भाषाएं एक ही गोद की संवेदना से उभजी भाषाएं हैं ,फिर असमिया को अलग कैसे खड़ा कर पाएंगे।

आप देखें कि आप, तू, किताब, पानी, वार्ता, नमस्कार, उपहास, उपाधि जैसे अनेक शब्द जस के तस दोनों भाषाओं में हैं। इसलिए सिर्फ इस चुनाव में ही नहीं भविष्य के भी सभी चुनावों में अल्पसंख्यकवादिता की रोटी नहीं सेकी जा सकेगी। इस पार्टी के प्रवक्ता, अध्यक्ष और अन्यान्य नासमझी में ध्रुवीकरण के सवाल उठाते हैं। वे समझना ही नहीं चाहते कि मोदी की सुशासन के अवधारणा क्या है। नॉर्थ ईस्ट के लिए केंद्र की नई विकासवादी नीतियां कौन सी हैं? महिलाओं को राजनीति में तवज्जो देने का विचार भाजपा का नारा भर नहीं है, जिसका विरोध कांग्रेसी गाल बजाते करते रहे। रोजगार पर नवयुवकों को बहकाने की कोशिशें हुईं बिना इस बात की सूचना प्राप्त किए कि हिमंत सरकार अपने वादे से ज्यादा युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा चुकी है, और काम होना है उसके लिए राज्य और केंद्र कृतसंकल्पित है।

कांग्रेस को मुस्लिम लीग करार दिया गया

कांग्रेस असम में बमुश्किल 19 सीटें जीत पाई। इसमें से 18 सीटों पर उसके मुस्लिम प्रत्याशी को जीत मिली। कभी वह इसी वोट बैंक को एआईयूडीएफ के साथ शेयर करती रही। इस बार अलग लड़ी और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी को सीटों पर सिमट गई। बदरुद्दीन ने नतीजों के बाद कांग्रेस को मुस्लिम लीग करार दिया। चुनाव के समय हिमंत ने मियां पार्टी कहा। बड़ा शोर मचाया विपक्ष ने। उन्होंने बांग्लादेशी बंगला बोलते मुस्लिमों के लिए मियां कहा। यह इतना प्रभावी रहा कि अपर और नार्थ असम में कांग्रेस मददाताओं के मन तक नहीं पहुंच पाई। यह आश्चर्य का विषय है कि उनके भीतर भी हिमंत की वापसी का निनाद सुनाई नहीं दे रहा था। उनकी तरफ से दिल्ली की बस्तियों की महिलाओं को चाय बागान तक भेजा गया, जो एक निरर्थक परेड में बदल गया। इसी तरह मुस्लिम अल्पसंख्यकों की आवाज अजमल विधानसभा में 16 सीटों की अपनी जमीन से गिरकर दो पर सिमट गए। इन राजनीतिक नतीजों के विश्लेषण में महज ईवीएम और ध्रुवीकरण जैसे आरोपों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, मगर पराजित कांग्रेसियों ने ईवीएम में गड़बड़ी और ध्रुवीकरण दोनों आरोप उछाल दिए हैं।

मानवीय समुदाय में भारतीय दर्शन की परिकल्पना

“द हार्ट ऑफ हिंदूजिज्म” के लेख में हिबर्ट जनरल में कहा गया कि भारत में धर्म को रूढ़ी और हठधर्मिता का स्वरूप प्राप्त नहीं है। वर्णन वह मानवीय व्यवहार की एक ऐसी क्रियात्मक परिकल्पना है जो आध्यात्मिक विकास के विभिन्न स्थितियों में जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में अपने आप को अनुकूल बना लेती है। हिंदू दर्शन भारतीय दर्शन की रुचि किसी काल्पनिक एकांत में नहीं मानवीय समुदाय में रही है। इसी उजाले के प्रण में असम का चुनाव हुआ। इसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक विजय और कांग्रेस की भोथरी नीतियों की शिकस्त में दिखाई दे रहा है। 126 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए सर्वाधिक हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार हिमंत की अगुवाई में पूर्ण बहुमत हासिल किया। भाजपा ने 90 में से 82 सीटें अपने नाम की। इसके सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद दोनों को दर्जन सीटें प्राप्त हुईं। इस तरह एनडीए की तालिका कुल 126 सीटों में से 102 सीटों की हो गई। निश्चित ही यह पहचान नारी शक्ति और विकसित असम की पुरातन भाजपा दृष्टि की विजय है। इस पर उन लोगों को विचार करना ही चाहिए कि आप में रेंगने का सामर्थ्य भी नहीं और आप फन निकाले खड़े हो ।

कवि शंकर कुरुप की ये बात भी याद रखें

चुनावी समय में बरती गई भाषा किसी और लेख का विषय होगी। लेकिन मलयालम के कवि शंकर कुरुप ने कहा है हे मानव!जबसे मैंने तुम्हारी भाषा सीखी तब से वह विश्वमोहक भाषा भूल गया जिसमें स्नेह छोड़कर कोई शास्त्र नहीं, आनंद छोड़कर कोई अर्थ नहीं, रूप छोड़कर कोई छंद नहीं। आखिर धीरे-धीरे यह कौन सी भाषा आ गई है, जिसने स्नेह, सौहार्द और आनंद को त्यागकर विद्वेष और विकृति को अपना लिया है। उम्मीद तो नहीं है, पर रखी जानी चाहिए कि इस लोकतांत्रिक यज्ञ के असम में संपन्न होने के उपरांत ,सभी केंद्र की तरह हिमंत का नए और विकसित असम के उद्यम में साथ देंगे।

 

Topics: सामाजिक न्यायभाजपा की जीतजन का मनअसम चुनाव परिणाममहिला कल्याणहिंदुत्वहिमंत विश्‍व शर्मा
प्रदीप पंडित
प्रदीप पंडित
हिन्दी और अंग्रेजी पत्रकारिता में 37 वर्ष का अनुभव। जनसत्ता, संडे मेल, दैनिक भास्कर, स्वदेश ग्वालियर और दिल्ली से प्रका​शित राष्ट्रीय पत्रिका शुक्रवार के संपादक। अनेक रेडियो नाटक, दर्जनों टेली फिल्म, उपन्यास, प्रतिप्रश्न, हिन्दी अकादमी दिल्ली से 1988-89 में साहि​​​त्यिक कृति पुरस्कार से सम्मानित। भारतीय ज्ञानपीठ की अनेक पुस्तकें संपादित। टैगोर और स्टीफन स्पेंडर के अनुवाद और अनेक पुस्तकें। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुस्तक का लोकार्पण करते हुए श्री भैयाजी जोशी। उनके दाएं हैं श्री रमेश पतंगे और अन्य अतिथि

‘हिंदुत्व को संप्रदाय की संकुचित सीमा में बैठाना ठीक नहीं’

प्रतीकात्मक तस्वीर

USCIRF विवाद: हिंदुत्व और राष्ट्रवादी संगठनों पर निशाना, आखिर एजेंडा क्या है?

जन गोष्ठी में उपस्थित लोग

‘हिंदुओं का कम होना भारत के लिए ठीक नहीं’

बंगाल हुआ ‘आजाद’

बंगाल विजय : बलिदान, संघर्ष और जनता की जीत

महुआ मोइत्रा, तृणमूल सांसद

video: विमान यात्रा के दौरान महुआ मोइत्रा के खिलाफ नारेबाजी, चोर-चोर के लगे नारे

Load More

ताज़ा समाचार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

भारत-यूके व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू, प्रधानमंत्री ने कहा- विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प के समक्ष उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

महाराणा प्रताप का जीवन लोककल्याण, आदर्श शासन और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा का उदाहरण है : सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

अंदमान निकोबार : भारत को मिली नई ‘ऊर्जा’

चीन में लाखों महिलाओं को करनी पड़ी आत्महत्या (चित्र - प्रतीकात्मक)

क्या थी चीन की चेस्टिटी सुसाइड? क्यों लाखों महिलाओं ने की आत्महत्या?

छ्त्तीसगढ़ में ईसाई कन्वर्जन के खिलाफ एकजुट हुईं ग्राम सभाएं

छत्तीसगढ़: जनजातीय अंचलों में ऐतिहासिक संकल्प, 26 ग्राम सभाओं ने की चर्च, प्रार्थना सभाओं और मतांतरण पर रोक की घोषणा

आरोपियों को गौमांस के साथ गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड में 300 किलो गौमांस बरामद,  नईम और अबरार गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, दिवाली तक होगा लागू, विश्व हिंदू परिषद ने किया स्‍वागत

Mamta Banerjee

बंगाल के बांकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस को झटका, मेयर अलका सेन मजूमदार ने दिया इस्तीफा

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि आक्रांताओं के विरुद्ध सतत संघर्ष का रहा है : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies