पाकिस्तान लंबे समय से ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान को दुनिया से छुपाता आ रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे सच सामने आने लगा है। पहले जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर इलियास कश्मीरी ने इस ऑपरेशन से हुए नुकसान को स्वीकार किया था और अब लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी कासिम का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तान के मुरीदके इलाके में हुए भारी नुकसान की बात स्वीकार कर रहा है।
इस वीडियो में कासिम साफ-साफ बता रहा है कि भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई में मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख अड्डा पूरी तरह तबाह हो गया था। यह वही स्थान है जिसे लश्कर अपना मुख्य ट्रेनिंग सेंटर और मरकज मानता है। कासिम ने बताया कि यह ठिकाना ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई में नष्ट कर दिया गया था। अब इसकी दोबारा मरम्मत की जा रही है और इसे पहले से भी बड़ा और मजबूत बनाने की योजना चल रही है।
🚨 🇵🇰👺 After Jaish commander ilyas kashmiri now Lashkar-e-Taiba Commander Qaasim has torn apart Pakistan’s lies on Muridke terror camps.
👉 Standing in front of the demolished Markaz E Taiba camp, which destroyed in #OperationSindoor, he admits that many terrorists… pic.twitter.com/S80p9wLSFy
— OsintTV 📺 (@OsintTV) September 19, 2025
वीडियो में किए गए खुलासे- कासिम ने वीडियो में कहा, “मैं इस वक्त मुरीदके में मरकज-ए-तैयबा कैंप के सामने खड़ा हूं, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया गया था। अब इसे दोबारा बनाया जा रहा है। यह मस्जिद पहले से कहीं बड़ी और मजबूत होगी। यहीं से कई बड़े मुजाहिदीन निकले हैं।” इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि भारत की सैन्य कार्रवाई ने लश्कर के सबसे अहम ठिकाने को निशाना बनाया और गंभीर नुकसान पहुंचाया था। पाकिस्तान ने इस नुकसान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब खुद उसके आतंकी कमांडर इसका सबूत दे रहे हैं। वीडियो में वह तबाह हुए मरकज की तस्वीरें भी दिखा रहा है, जिसमें साफ नजर आता है कि वह स्थान अब पूरी तरह खंडहर में बदल चुका था। ईंटें बिखरी पड़ी हैं, दीवारें टूटी हुई हैं और जगह-जगह आग के निशान दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान में अभी भी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले प्रशिक्षण केंद्र सक्रिय हैं।

















