वनवासी कल्याण आश्रम का कार्यकर्ता सम्मेलन


वनवासी कल्याण आश्रम, असम प्रांत का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन गत दिनों नगांव जिले के शांतिपुर स्थित लोहिया भवन में सम्पन्न हुआ। इसमें अंचल एवं जिला समिति के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा सांगठनिक कार्य विस्तार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन का शुभारंभ 24 जुलाई की प्रात: वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जलेश्वर ब्राहृ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जलेश्वर मिश्र ने कहा कि अनेकता में एकता ही हिन्दू समाज की विशेषता है। जनजाति समाज में अलग-अलग पूजा-पद्धति होते हुए भी संस्कृति और परम्परा एक-दूसरे से बहुत मिलती-जुलती हैं। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। आज देश अनेक प्रकार की समस्याओं से घिरा हुआ है। ऐसे में कार्यकर्ता समाज को जागृत कर समस्याओं के निदान में सहयोग करें।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती माधवी जोशी, सह-क्षेत्र संगठन मंत्री श्री श्रीकृष्ण भिड़े, रा.स्व.संघ के क्षेत्र कार्यवाह श्री मानिक चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रतिनिधि

NEWS