श्रद्धाञ्जलि - बंसीलाल सोनी


रा.स्व.संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री बंसीलाल सोनी का गत 20 अगस्त को कोलकाता के विशुद्धानंद अस्पताल में ह्दयाघात के कारण निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे तथा पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थे।

1 मई, 1930 को सिंहभूम (झारखण्ड) के चाईबासा में जन्मे श्री बंसीलाल किशोरावस्था में ही संघ से जुड़ गए और सन् 1950 में स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात् अविवाहित रहकर संघ के प्रचारक के रूप में समाज का कार्य करने का निश्चय किया। प्रचारक जीवन के प्रारम्भिक काल में वे हुगली जिले में रहे, और वहां संगठन को सुदृढ़ता प्रदान की। उन्होंने संघ के अलावा भी अनेक संगठनों में काम किया। निधन के दो वर्ष पहले तक उनके पास क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख का दायित्व था।

21 अगस्त की प्रात: उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के संघ कार्यालय केशव भवन में स्वयंसेवकों के अंतिम दर्शन हेतु रखा गया, जहां क्षेत्र संघचालक श्री रनेन्द्र लाल बंद्योपाध्याय, प्रांत संघचालक श्री अतुल विश्वास आदि ने विनƒा पुष्पाञ्जलि अर्पित की। द बासुदेब पाल

28

कश्मीरी सिखों को अलगाववादियों द्वारा दी गई धमकी के संबंध में सिख संगत, विश्व हिन्दू परिषद् और अकाली दल की संयुक्त प्रेस वार्ता बंद हो मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति

विगत दिनों कश्मीर में सिखों को अलगाववादियों द्वारा दी गई धमकी के संबंध में गत 21 अगस्त को राजधानी दिल्ली के यार्क होटल में राष्ट्रीय सिख संगत, विश्व हिन्दू परिषद् और अकाली दल ने संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों की वजह से कश्मीर तो अशान्त है ही, परन्तु वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों- हिन्दू और सिखों को दी जाने वाली धमकियां देश के अन्दर अशान्ति का वातावरण पैदा करती हैं। हमारी सरकार मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण आतंकवादियों से सख्ती से नहीं निपट रही। इसके कारण भारत पर अनेकों आतंकवादी हमले हुए हैं।

कश्मीर की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले वहां से कश्मीरी पंडितों को प्रताड़ित करके भगाया गया, परन्तु सरकार ने उनकी सुरक्षा का वादा करते हुए भी आज तक कुछ नहीं किया। आज संसद में फिर वही सवाल उठ खड़ा हुआ है। सिखों को मुसलमान बनने के लिए धमकी दी जा रही है। उनका मकसद वहां से सिखों को भी हटाना है।

प्रेस वार्ता में सरकार से मांग की गई कि कश्मीर में सेना को तैनात करके सभी नागरिकों की रक्षा की जाए और अपनी गुप्तचर एजेंसियों को इतना तेज किया जाए कि ऐसी धमकियां देने वालों के बारे में जल्द से जल्द पता लगाकर उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। संवाददाताओं को मुख्य रूप से राष्ट्रीय सिख संगत के प्रदेश अध्यक्ष स. देवेन्दर सिंह गुजराल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री इन्दरजीत नाहल, विहिप के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंहल, अकाली दल के स. बक्शी गुणजीत सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री बालकृष्ण नाइक, संयुक्त महामंत्री स्वामी विज्ञानानंद, पूर्व सांसद श्री बैकुंठ लाल शर्मा "प्रेम" आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रतिनिधि

NEWS