धर्म जागरण विभाग, महाकौशल प्रांत के तत्वावधान में विगत दिनों सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के जिला पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया तथा पुलिस प्रशासन से मांग की कि जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र एवं मंडला-डिंडोरी से आदिवासी नाबालिग लड़कियों एवं छोटे बच्चों की तस्करी पर रोक लगाई जाए।
जिला पुलिस आयुक्त कार्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से नाबालिग लड़कियों की तस्करी के समाचार सुनने में आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इस कृत्य में संलिप्त लोगों पर कोई कार्रवाई करती हुई नहीं दिख रही। कार्यकर्ताओं ने यहां पुलिस विरोधी नारे भी लगाए। पुलिस आयुक्त कार्यालय के घेराव के बाद कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस आयुक्त से भेंट की तथा इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की एक प्रति कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री को भी भेजी है। प्रतिनिधि
NEWS