दमोह में "माधव रक्त कोष" का लोकार्पण अपने धन और सम्पत्ति का उपयोग सेवा के लिए करें


-हस्तीमल, अ.भा.सम्पर्क प्रमुख, रा.स्व.संघ

समाज को दीर्घकाल तक चलाने के लिए अनेक प्रकार के सामाजिक कार्य करने की आवश्यकता है। इन सामाजिक कार्यों को बिना बाधा और विपदा के सुचारू रूप से चलाने के लिए अर्थ (धन) की जरूरत रहती है। इसलिए हम अपने धन और सम्पत्ति का उपयोग सेवा के लिए कर समाज के घटक बनें। यह कहना है, रा.स्व.संघ के अ.भा. सम्पर्क प्रमुख श्री हस्तीमल का। वे गत दिनों मध्य प्रदेश के दमोह स्थित बूंदाबहू मन्दिर परिसर में रा.स्व.संघ के द्वितीय सरसंघचालक स्व. माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (श्रीगुरुजी) की स्मृति में स्थापित "माधव रक्त कोष" के लोकार्पण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।

श्री हस्तीमल ने रक्तकोष की स्थापना के सार्थक प्रयास की सफलता की शुभकामना देते हुये कहा कि आगामी एक-दो वर्षों में यह साबित हो जायेगा कि इससे सामाजिक उद्देश्य की कितनी पूर्ति हो रही है, तभी इसकी सफलता का सही आंकलन हो सकेगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के जल संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया और किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया, माधव स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अतुल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में दमोह के प्रतिष्ठित गण्यमान्यजन उपस्थित थे। प्र्रैतनिधि

NEWS