विगत दिनों राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् द्वारा खेरवाड़ा क्षेत्र में अनेक चिकित्सा शिविरों का आयोजन हुआ। ये चिकित्सा शिविर भूधर, बरोठी-भिलान तथा कनबई ग्राम में लगाए गए। सभी स्थानों पर सम्पन्न हुए चिकित्सा शिविरों में जयपुर से राणा पूंजा सेवा यात्रा-2010 के प्रभावी डा. विजयदया के नेतृत्व में डा. चिराग मलिक एवं डा. मंगल यादव ने रोगियों की जांच की तथा जरूरतमंदों को दवाइयां भी दीं। कुल मिलाकर इन शिविरों के जरिए ग्रामीण इलाकों के करीब 600 मरीजों की जांच हुई। द
NEWS