रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था "संस्कार भारती" की जोधपुर इकाई द्वारा पिछले दिनों कमला नेहरू नगर (जोधपुर) स्थित श्रुतम आदर्श विद्या मंदिर में दो दिवसीय कला साधक संगम और साधारण सभा का आयोजन किया गया। इसमें संस्कार भारती के अखिल भारतीय संरक्षक श्री योगेन्द्र एवं महामंत्री श्री कामतानाथ ने पूरे समय रहकर कलाकारों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्कार भारती, जोधपुर के अध्यक्ष श्री नंद किशोर माहेश्वरी ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति पर चारों ओर से कुठाराघात हो रहा है, इसलिए हमें अपने समाज और संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए अपने कार्य की गति बढ़ानी होगी। श्री कामतानाथ ने कहा कि हमारी संस्कृति तथा कलाएं श्रेष्ठ हैं। अगर हमारा कला साधक भारत भूमि से जुड़ा रहा तो पाश्चात्य संस्कृति हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगी। अगले दिन दो सत्रों में "ध्येय गीत की मीमांसा" तथा "छा उत्सव" पर श्री कामतानाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। समापन सत्र में श्री योगेन्द्र ने कहा कि हमारी संस्कृति में सभी प्राणियों की चिंता की जाती है। हम अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर संगठन के कार्य को गति प्रदान करें। द प्रतिनिधि
NEWS