प्रतिनिधि

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री अशोेक सिंहल, दाएं हैं श्री प्रकाश शर्मा
गत दिनों बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक मुम्बई में सम्पन्न हुई। इसका उद्घाटन विश्व हिन्दू परिषद् के अन्तरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक सिंहल ने किया। बैठक की जानकारी देते हुए बजरंग दल के अ.भा.संयोजक श्री प्रकाश शर्मा ने बताया कि देश भर की 38,000 इकाइयों में 4,500 साप्ताहिक मिलन केन्द्रों तथा 1500 व्यायामशालाओं के माध्यम से हम अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। बजरंग दल ने निश्चय किया है कि आगामी 21 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा तथा पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा कर बजरंग दल के कार्यकर्ता आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प प्रकट करेंगे।
20 नवम्बर, 2004 से 15 जनवरी, 2005 तक हिन्दू युवकों को अपने से जोड़ने के लिए बजरंग दल ने एक विशेष अभियान भी चलाया। इसके द्वारा 39 प्रान्तों में 15 लाख कार्यकर्ता भर्ती किए गए। यह जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इन युवकों को धर्म, संस्कृति तथा राष्ट्ररक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले चरण में एक लाख कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जाएंगे तथा 5 लाख को त्रिशूल धारण कराया जाएगा। निकट भविष्य में देश के सभी 41 प्रान्तों में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग भी लगाए जाएंगे। इन वर्गों में प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों का एक प्रशिक्षण वर्ग भी 25 से 30 अप्रैल तक मुम्बई में सम्पन्न हुआ।
प्रतिनिधि
NEWS