17वां मूर्तिदेवी पुरस्कार डा. कल्याणमल लोढ़ा को


प्रतिनिधि

भारतीय ज्ञानपीठ का सन् 2003 का 17वां मूर्तिदेवी पुरस्कार प्रख्यात विद्वान और चिन्तक डा. कल्याणमल लोढ़ा को उनकी पुस्तक "वाग्विभव" पर दिया जाएगा। यह निर्णय गत दिनों नई दिल्ली में प्रो. सत्यव्रत शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न मूर्तिदेवी निर्णायक मण्डल की बैठक में लिया गया। निर्णायक मण्डल के अन्य सदस्य हैं- प्रो. के. सच्चिदानन्दन, डा. कमल सोगानी, डा. प्रतिभा राय, डा. वागीश शुक्ल, श्री अखिलेश जैन और डा. प्रभाकर श्रोत्रिय। पुरस्कारस्वरूप डा. लोढ़ा को श्रीफल, शाल, प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रुपए अर्पित किए जाएंगे।

प्रतिनिधि

NEWS