रामप्रताप मिश्र

उत्तराञ्चल के जनजातीय क्षेत्र जौनसार बाबर के केन्द्र चकराता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का पथ संचलन कार्यक्रम गत 10 मई को सम्पन्न हुआ।
पथ संचलन में पहली बार इस क्षेत्र के 245 पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जो स्थानीय लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना। जौनसार बाबर क्षेत्र के 358 गांवों के लगभग 139 प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें 15 से 18 मिलोमीटर की पैदल यात्रा तय करके स्वयंसेवक आए भी थे।
पथ संचलन के पश्चात प्रान्त प्रचारक श्री शिव प्रकाश ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ का कार्य आज देश के गांव-गांव तक पहुंच गया है। जनजातीय क्षेत्रों में संघ द्वारा 65 हजार सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। उन्होंने संघ कार्य को और अधिक ऊ‚र्जा देने के लिए स्वयंसेवकों का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता श्री श्याम जोशी ने की। इस अवसर पर तहसील संघचालक श्री सुशील कुमार, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख श्री रोशन लाल, विभाग प्रचारक श्री सुधीर एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
रामप्रताप मिश्र
NEWS