स्रोत : वि.सं.के., गुजरात
गुजरात में राजकोट तहसील का एक गांव राजसमढियाणा आज शहर के समृद्ध क्षेत्रों को भी पीछे छोड़ चुका है। एक आदर्श गांव के लिए जो भी प्राथमिक सुविधाएं चाहिए, वे सभी यहां उपलब्ध हैं। ग्राम विकास और रचनात्मक कार्यों में अग्रणी इस गांव की स्वच्छता तो देखते ही बनती है। इसी कारण पिछले दिनों राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने इस गांव के सरपंच श्री देवशी भाई भवान भाई काकड़िया को "निर्मल पुरस्कार" से सम्मानित किया। ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस पुरस्कार के अन्तर्गत 2 लाख रुपए की राशि दी जाती है। राजसमढियाणा यह पुरस्कार पाने वाला गुजरात का पहला गांव है।
(स्रोत : वि.सं.के., गुजरात)
NEWS