जार्ज फर्नांडीस ने कहा-


आपातकाल की ओर बढ़ती कांग्रेस

झारखण्ड प्रकरण पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक श्री जार्ज फर्नांडीस ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी एवं कांग्रेसी सांसद अजीत जोगी ने रांची में बड़ी हेराफेरी की। यह घटना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। हम संप्रग का तानाशाही रवैया नहीं चलने देंगे। इसके खिलाफ हम सड़कों पर संघर्ष करेंगे। गोवा एवं झारखण्ड में कांग्रेस ने राज्यपालों के जरिए तानाशाही का उदाहरण दिया है, अब बिहार में अगली तैयारी चल रही है। साफ दिख रहा है कि कांग्रेस आपातकाल की ओर बढ़ रही है।

NEWS